पति पर शक हुआ तो बुला ली पुलिस Hathras News

पत्नी को पति पर शक था कि उसका किसी युवती से चक्कर चल रहा है। जब उसे यह जानकारी मिली कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है तो वह आग-बबूला हो गई। पति-पत्नी के बीच कहासुनी का मामला कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:45 PM (IST)
पति पर शक हुआ तो बुला ली पुलिस Hathras News
पति-पत्नी के बीच कहासुनी का मामला कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गया।

हाथरस जेएनएन : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में पत्नी को पति पर शक था कि उसका किसी युवती से चक्कर चल रहा है। जब उसे यह जानकारी मिली कि उसके पति ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है तो वह आग-बबूला हो गई। पति-पत्नी के बीच कहासुनी का मामला कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गया। देर शाम पति-पत्नी के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था।

यह है मामला

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव निवासी युवती की शादी करीब सात साल पहले इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के वक्त से ही विवाहिता को उसका पति परेशान करने लगा। कई बार विवाहिता के मायके के लोग उसे समझाकर गए, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। विवाहिता का आरोप है कि इस बीच उसके पति ने उसका तीन बार गर्भपात भी करा दिया। रविवार को भी महिला के साथ मारपीट की गई। इस बात की सूचना मायके वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर विवाहिता की ससुराल पहुंची पुलिस उसे व उसके पति को थाने ले आई। यहां पर दोनों की पक्षों को पुलिस ने सुना। एसएचओ चतर ङ्क्षसह राजौरा ने बताया कि पारिवारिक मामला है, समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी