सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर सहित दिल्ली किया कूच, प्रशासन के छूटे पसीने Aligarh news

किसान बिल के खिलाफ चल रहे देश भर में किसान आंदोलन दिन पर दिन उग्र होता जा रहा हैl किसान कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसान नेताओं ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का ऐलान कर दिया है l

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:15 PM (IST)
सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर सहित दिल्ली किया कूच, प्रशासन के छूटे पसीने Aligarh news
भाकियू के जिला अध्यक्ष विमल तोमर द्वारा 40 ट्रैक्टरों को जेवर टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए पास कराया गया।

अलीगढ़, जेएनएन :  किसान बिल के खिलाफ चल रहे देश भर में किसान आंदोलन दिन पर दिन उग्र होता जा रहा हैl किसान कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसान नेताओं ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का ऐलान कर दिया है l जिसके बाद लगातार जगह-जगह से किसान ट्रैक्टरों सहित दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैंl

पुलिस और किसानों में नोकझोंक भी हुई

टप्पल क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में किसान इस परेड में शामिल होने के लिए अपने ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के लिए निकल पडे़ l जिनको पहले से ही मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने जट्टारी के जरतौली मोड पर मार्ग अवरुद्ध कर रोक लिया l जहां पर प्रशासन द्वारा किसानों को समझाने का भरसक प्रयास किया गया, किंतु किसान आगे बढ़ गयेl पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरी जगह अलीगढ़ पलवल मार्ग पर कस्बा चौकी के सामने डंपर लगाकर रोकने का प्रयास कियाl किसानों को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल  के साथ रैपिड एक्शन फोर्स मौजूद थाl टप्पल क्षेत्र से दिल्ली में चल रहे आंदोलन में  26 जनवरी को होने वाले किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए शनिवार को सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ परेड में शामिल होने के लिए सड़कों पर आ गए थे और दिल्ली कूच करने लगे लेकिन पहले से ही अलर्ट प्रशासन ने रास्ते में ही किसानों को रोक लिया, जिस पर किसान उग्र हो गएl किसानों व प्रशासन में नोकझोंक होने लगी शासन प्रशासन को किसानों के आगे झुकना पड़ाl जिसमें किसान यमुना एक्सप्रेस वे के टप्पल इंटरचेंज पर पहुंच गएl भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि बीती रात समय लगभग 1:00 बजे यमुना एक्सप्रेसवे क़े  जेवर टोल प्लाजा से 40 ट्रैक्टर पास करा कर दिल्ली भेज दिए l आज भी किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली को भेजे जाएंगे l

chat bot
आपका साथी