Aligarh Weather Forecast : रात में उमस ने किया बेहाल तो दिन में सूर्य की गर्मी से लोग परेशान Aligarh news

रविवार की रात उसम के चलते लोग परेशान दिखे सोमवार की सुबह भी लोग पसीने से बेहाल दिखे। हालांकि सुबह के समय हवा चलने से लोगों को राहत मिली लेकिन आने वाले दिनो में बढ़ने वाली गर्मी के बारे मे सोचकर लोग परेशान हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 09:23 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 09:23 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : रात में उमस ने किया बेहाल तो दिन में सूर्य की गर्मी से लोग परेशान  Aligarh news
तूफान जाने के बाद मौसम में गर्माहट आ गयी है।

अलीगढ़, जेएनएन । तूफान जाने के बाद मौसम में गर्माहट आ गयी है। वातावरण में छाई उमस लोगों के और पसीने छुड़ा रही है। रविवार की रात उसम के चलते लोग परेशान दिखे, सोमवार की सुबह भी लोग पसीने से बेहाल दिखे। हालांकि सुबह के समय हवा चलने से लोगों को राहत मिली लेकिन आने वाले दिनो में बढ़ने वाली गर्मी के बारे मे सोचकर लोग परेशान हैं।  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताहांत गर्मी अपने पूरे शबाब पर होगी। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बारिश की जतायी आशंका

समुद्री तूफान की वजह से मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह सूरज नियमित समय पर निकल आया। आसमान साफ होने के कारण धूप में चुभन महसूस होने लगी। वातावरण में छाई उमस ने घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी लोगों की हालत खस्ता कर दी। धीरे-धीरे पंखे अब गर्म हवा फेंकने लगे हैं। कई बार बिजली की लुकाछिपी से परेशानी और बढ़ जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों में आसमान पर फिर बादल छाए रहने से बूंदाबांदी व बारिश की आशंका है, लेकिन जून में गर्मी बहुत परेशान करने वाली है। पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।

सेहत का रखे ख्याल

फिजीशियन डा. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि यह मौसम बैक्टीरिया के पनपने के अनुकूल है। यदि स्वच्छता एवं खानपान में एहतियात न बरती जाए तो उ ल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया जैसे संक्रमक रोग सेहत बिगाड़ सकते हैं। रात के बासी भोजन से परहेज करें। बच्चों का खास ख्याल रखना है। क्योंकि, बैक्टीरिया सबसे ज्यादा उन्हें ही प्रभावित करते हैं।

chat bot
आपका साथी