गृह क्‍लेश ने निगल ली दो जिंदगी, पति की मौत के 22 घंटे बाद पत्‍नी ने भी तोड़ा दम Aligarh news

सुरेंद्र की शादी वर्ष 2020 में लाकडाउन के दौरान काजल पुत्री रामबाबू कश्यप निवासी पोखर गढ़ी थाना जवां के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुरेंदर व काजल दोनों पति-पत्नी में गृह क्लेश के दौरान 10 अक्टूबर को काजल ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:44 PM (IST)
गृह क्‍लेश ने निगल ली दो जिंदगी, पति की मौत के 22 घंटे बाद पत्‍नी ने भी तोड़ा दम Aligarh news
पति की मौत के 22 घंटे बाद पत्‍नी ने भी तोड़ा दम।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  मंगलवार की शाम को हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के पास लाइन के सहारे पेड़ पर लटका मिला शव थाना टप्पल के गांव फाजलपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ नानक पुत्र विजेंद्र सिंह का था। पुलिस ने उसकी जेब से मिले बंद मोबाइल को चालू कर मिले परिवार के नंबरों के आधार पर परिजनों को फोन कर बुला लिया था जिस पर उन्होंने मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र उर्फ नानक के रूप में की थी।

10 अक्‍टूबर को पत्‍नी काजल ने किया था आत्‍महत्‍या का प्रयास

सुरेंद्र की शादी वर्ष 2020 में लाकडाउन के दौरान काजल पुत्री रामबाबू कश्यप निवासी पोखर गढ़ी थाना जवां के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुरेंदर व काजल दोनों पति-पत्नी में गृह क्लेश के दौरान 10 अक्टूबर को काजल ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी। जिसे उसका पति सुरेंद्र व ससुराली जन तत्काल अलीगढ़ के दोधपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुरेंद्र भी डर की वजह से 11 अक्टूबर की प्रातः ही अस्पताल से गायब हो गया। परिजन उसे तलाश कर ही रहे थे कि मंगलवार की शाम को उसका शव हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के समीप लाइन के सहारे साथा निवासी ऋषि पाल के खेत में पापड़ी के पेड़ पर लटका मिला। सुरेंदर की मौत से स्‍वजन सदमे में आ गए। इधर पति की मौत की खबर सुनकर काजल भी सदमा बर्दाश्‍त नहीं कर पायी।

घरेलू कलह में चली गयी दो जिंदगी

बताते हैं मामले की जानकारी रात में ही नर्सिंग होम में इलाज करा रही उसकी पत्नी को भी हो गई, जो इस आघात को सहन नहीं कर पाई। बुधवार की शाम को करीब 4:00 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह 22 घंटे के अंतराल में दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। घरेलू कलह में दोनों पति पत्नी के मार्मिक अंत से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी