अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर ने ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, इलाके में फैली सनसनी

क्वार्सी इलाके के बेगमबाग में ट्रांसपोर्टर का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद में हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने गोलियां चला दींं। गोली ट्रांसपोर्टर के दोनों हाथों व पेट में लगीं।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:57 PM (IST)
अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर ने ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, इलाके में फैली सनसनी
अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर ने ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, इलाके में फैली सनसनी

अलीगढ़ (जेएनएन)। क्वार्सी इलाके के बेगमबाग में रविवार रात करीब 11 बजे ट्रांसपोर्टर का कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में इलाके के ही हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने गोलियां चला दींं। गोली ट्रांसपोर्टर के दोनों हाथों व पेट में लगीं। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला

बेगमबाग निवासी तन्नू कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप का सासनीगेट के सराय सुल्तानी में ट्रांसपोर्ट ऑफिस है। रविवार रात तन्नू (32) बाइक पर घर से कहीं घूमने जा रहा था। आरोप है कि गली में ही इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर साथियों के साथ मिल गया, जो नशे में बताया गया। उन्होंने तन्नू को रोक लिया और गालियां देने लगे। तन्नू ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर गोलियां चला दीं। एक गोली तन्नू के पेट में लगी। दो गोलियां दोनों हाथों में जा धंसीं। गोलियों की आवाज व शोर-शराबे पर मुहल्ले वाले घरों से निकल आए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। तन्नू निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत नाजुक बताई गई है।

एक सप्ताह पहले भी किया था घेरने का प्रयास

परिजनों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले भी तन्नू को घेरने का प्रयास किया गया था, तब वह किसी तरह से बचकर निकल आया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत भी नहीं की गई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो तन्नू कश्यप पांच-छह साल पहले दीपक नाम के युवक की हत्या में जेल जा चुका है।

कई जगह दीं दबिशें

सीओ सिविल लाइन पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन उनके बताए गए नाम-पतों के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी