अलीगढ़ में हिदू जागरण मंच ने दी नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

सुरेंद्र नगर के श्रीराम बैंक्वेट हाल में चल रहे मंच के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:03 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:03 AM (IST)
अलीगढ़ में हिदू जागरण मंच ने दी नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
अलीगढ़ में हिदू जागरण मंच ने दी नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

जासं, अलीगढ़ : सुरेंद्र नगर स्थित श्रीराम बैंक्वेट हाल में चल रहे हिदू जागरण मंच के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हुआ। अभ्यास वर्ग के दौरान नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गईं।

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभ्यास वर्ग में प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत ने संगठन विस्तार, सक्रिय इकाई आदि विषयों पर चर्चा की। आरएसएस के विभाग प्रचारक जितेंद्र ने समान विचार के सभी संगठनों के साथ तालमेल बनाकर किसी भी विपदा के समय राष्ट्र के साथ खड़े होने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने संगठन के छह आयाम और कार्यपद्धती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री डा. सुरेंद्र सिंह भंगौर ने आंतरिक सुरक्षा, लव जिहाद, राष्ट्र विरोधी तत्वों के षड़यंत्र आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। संचालन कर रहे जिला महामंत्री आदित्य मुखरैया ने बताया कि धर्मेंद्र लोधी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जिला संपर्क प्रमुख राजा यादव, विधि सह प्रमुख संजीव कुमार, सह स्वाबलंबन प्रमुख अरुणेश यादव, भू संरक्षण सह प्रमुख रवि राजपूत, सह संपर्क प्रमुख सुशील चौधरी, वीरांगना वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष कल्पना सेंगर, संतोष शर्मा, रेनू और मंत्री पद पर सोनिया शर्मा को नियुक्त किया है। बिजौली ब्लाक में उपाध्यक्ष राम कुमार, बेटी बचाओ प्रमुख विनीत कुमार, संपर्क प्रमुख वीरेश कुमार, प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी रिप्पू कुमार को दी है। अकराबाद, गंगीरी, अतरौली, धनीपुर, जवां और बेसवां में भी ब्लाक स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने कहा कि नए लोग संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। संगठन से लोगों को जोड़ेंगे। संगठन हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए काम कर रहा है, जिसमें सभी को सहयोग करना है और इस काम को मंजिल तक पहुंचाना है। इस अवसर पर अमित राजा, मनोज कुमार, बौबी चौधरी, प्रशांत उपाध्याय, नीरज वर्मा, शीलू चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी