National Voters' Day : बरला में सबसे अधिक, नहरौला में सबसे कम मतदाता Aligarh news

पंचायत चुनाव में सबसे अधिक नजर बरला ग्र्राम पंचायत पर होगी। इसमें सबसे अधिक 11003 मतदाता हैं। जबकि सबसे कम 689 मतदाता नहरौला पंचायत में हैं। जिले में 867 ग्र्राम पंचायत हैं। इनके मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:04 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:38 AM (IST)
National Voters' Day : बरला में सबसे अधिक, नहरौला में सबसे कम मतदाता Aligarh news
इस बार कुल 18.53 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

अलीगढ़, जेएनएन : पंचायत चुनाव में सबसे अधिक नजर बरला ग्र्राम पंचायत पर होगी। इसमें सबसे अधिक 11003 मतदाता हैं। जबकि, सबसे कम 689 मतदाता नहरौला पंचायत में हैं। जिले में 867 ग्र्राम पंचायत हैं। इनके मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार कुल 18.53 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में वोट डाल सकेंगे। 

मार्च में हो सकता है चुनाव 

अभी चुनाव की डेट घोषित नहीं की गई है। मार्च में होने की संभावना है। इसके चलते निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 2015 में पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें जिले में कुल 902 ग्राम पंचायत, 52 जिला पंचायत सदस्य व 1290 क्षेत्र पंचायत चुने गए थे। पिछले पांच सालों में 35 पंचायत नगरीय निकायों में चली गई हैं। इसमें अधिकतर पंचायत बड़ी आबादी वाली हैं। ऐसे मेें इस बार जितने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़े हैं, उतने ही निकायों में चले गए हैं। पंचायत राज विभाग से जारी परिसीमन में 867 ग्राम पंचायत, 47 जिला पंचायत सदस्य व 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होंगे। 

सबसे अधिक मतदाताओं वाली पंचायत 

पंचायत , कुल जनसंख्या, मतदाता

बरला,16501, 11003

दादों, 15762, 10767

साथिनी, 15718, 9925

बरौली, , 11941, 8133

अलहदादपुर नींवरी, 11367, 7804 

सबसे कम मतदाताओं वाली पंचायत 

नहरौला, 1050, 689

धुर्रा टोडरपुर, 1222, 699

भगौसा, 1256, 701

शेरपुर, 1267, 748

नगला माधो, 1209, 751

यह है जिले की स्थिति 

अंतिम सूची में इस बार कुल 18.53 लाख मतदाताओं के नाम तय हुए हैं। इसमें पुनरीक्षण अभियान में कुल 3.22 लाख मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। 1.65 लाख मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। इनमें से 30574 नाम दावे व आपत्तियों के आधार पर बढ़ाए गए हैं। 7174 नाम आपत्तियों के बाद कम किए गए हैं। 

इनका कहना है

पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची तय हो गई है। इस बार कुल 18.53 लाख मतदाताओं के नाम सूची में तय हुए हैं। इसके साथ ही चुनाव से जुड़ी अन्य तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। 

- कौशल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी 

chat bot
आपका साथी