हर बूथ पर 100-100 सदस्य जोड़कर कुनबा बढ़ाएगी भाजपा Hathras News

जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने कहा कि सभी अपने पद के अनुरूप सहयोग करते हुए कार्यकर्मो में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा आगामी 31 अक्टूबर को श्री जी फार्म हाउस अलीगढ रोड पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाएं। संचालन जिला महामंत्री प्रीती चौधरी ने किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:02 PM (IST)
हर बूथ पर 100-100 सदस्य जोड़कर कुनबा बढ़ाएगी भाजपा Hathras News
मतादाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं।

 हाथरस, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता अभियान और मतादाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।

ये है भाजपा की रणनीति

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौ. देवेंदर सिंह ने बताया कि अभियान के मंडल संयोजकों को मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर मिस्ड काल के माध्यम से 100-100 नए सदस्यों को जोड़ना है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के लगभग दो करोड़ सदस्य है, जिन्हें हम सबको मिलकर चार करोड़ तक पहुंचाना है। यह तभी संभव होगा जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर घर-घर जाकर नवंबर माह में ए और बी कैटेगरी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों को भी सदयता अभियान की जिम्मेदारी देते हुए कैंप लगाकर सदस्यता अभियान में सहयोग करना है। आगामी एक नवंबर से चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता अभियान में भी अपने कार्यकर्ताओं को भी बूथ पर जाकर नए मतदाता के फार्म भरवाकर मतदाताओं की संख्या बढाने पर जोर देना है, जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार पूर्ण बहुमत के साथ उप्र में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बने।

ये रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने कहा कि सभी अपने पद के अनुरूप सहयोग करते हुए कार्यकर्मो में सहभागिता सुनिश्चित करें तथा आगामी 31 अक्टूबर को श्री जी फार्म हाउस अलीगढ रोड पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाएं। संचालन जिला महामंत्री प्रीती चौधरी ने किया। कार्यक्रम में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह, सुनील पांडेय, डाली माहौर, सदस्यता अभियान प्रमुख सुनील गौतम, हरिशंकर राना, ब्रजेश सिंह चौहान, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, संतराज सिंह, अबिनाश तिवारी, डा. मथुरा प्रशाद गौतम, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, संध्या आर्य, शीलेन्द्र गौड़, राजेंद्र चौधरी, अनुराग अगिनिहोत्री, हाफ़िज़ सब्बीर अहमद, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, चौ. हमवीर सिंह, अनिल पराशर, अंशुल शर्मा, शरद माहेश्वरी, राजपाल सिंह, राजवीर कुशवाहा, धर्मेन्द्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र सिंह धाकरे, ओजवीर सिंह राणा, योगेश परमार, नरेश गुप्ता, कमल नयन वार्ष्णेय, दिनेश त्यागी, अनन्तवीर सोलंकी, अजय रावत, ओमवीर सिंह प्रधान, उप्वेंद्र प्रधान, अंकुश गौड़, चरण सिंह सागर, विजयवीर सिंह, अभय यादव, नीरेश कुमार सिंह, सूरज शाह, मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी