Aligarh Weather : झमाझम बारिश ने बदल दी मौसम की रंगत, गर्मी से मिली राहत Aligarh news

जनपद में मानसून की एंट्री से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते रविवार की सुबह भी खुशनुमा रही। आसमान में बादलों का डेरा देख किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि सूरज अपनी झलक दिखलाता रहा लेकिन शीतल हवाओं ने लोगों को राहत दी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:45 AM (IST)
Aligarh Weather : झमाझम बारिश ने बदल दी मौसम की रंगत, गर्मी से मिली राहत Aligarh news
जनपद में मानसून की एंट्री से मौसम सुहाना हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन । जनपद में मानसून की एंट्री से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के चलते रविवार की सुबह भी खुशनुमा रही। आसमान में बादलों का डेरा देख किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि सूरज बीच बीच में अपनी झलक दिखलाता रहा लेकिन शीतल हवाओं ने लोगों को राहत दी। सुबह से बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर बारिश भी हुई है। 

शनिवार को हुई बारिश से मौसम में बदलाव

शनिवार को मौसम सुहाना हो गया है। सुबह की शुरुआत ही झमाझम बारिश से हुई। इससे तापमान लुढ़क-कर 31 डिग्री रह गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक भी कम होकर 100 तक पहुंच गया। नमी और ठंडी हवा में मौसम को खुशनुमा बनाअए हुए हैं। पिछले दो दिनों से आसमान पर मानसूनी बादलों ने डेरा जमाया हुआ था। शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई, लेकिन फिर बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। दोपहर बाद फिर से आसमान पर काले बदरा छा गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में सड़कें फिर जलमग्न हो गईं। गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने बारिश में भीगकर मानसून का आनंदन लिया। बच्चें सड़कों पर जलक्रीड़ा-उछल-कूद करते दिखाई दिए। युवा बाइक पर फर्राटा भरने के लिए सड़कों पर आ गए। बारिश के बाद वातावरण में छाईआ उमस खत्म होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी व बारिश की पूरी संभावना रहेगी। 

chat bot
आपका साथी