रात बूंदाबांदी से पारा धड़ाम, गर्मी से लोगों को मिली राहत Aligarh news

अलीगढ़ में मौसम बदला तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के बाद रात को तेज हवा चली।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 09:19 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 01:02 PM (IST)
रात बूंदाबांदी से पारा धड़ाम, गर्मी से लोगों को मिली राहत Aligarh news
रात बूंदाबांदी से पारा धड़ाम, गर्मी से लोगों को मिली राहत Aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)।  तेज धूप से परेशान लोगों ने रविवार को राहत महसूस की। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। इससे तापमान में गिरावट आई।

दोपहर निकली धूप

हालांकि, शनिवार को दोपहर तेज धूप थी। शाम को कुछ देर बादल छाए और रात तेज हवा चलने लगी थी। रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बाद में धूप तो निकली लेकिन अन्य दिनों की तरह अधिक तीखी नहीं थी।

मौसम में आई ठंडक

दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक आ गई। इससे अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35.8 डिग्र्री रह गया। न्यूनतम 29.6 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्र्री सेल्सियस तक पहुंचा। हाथरस में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।  तापमान में गिरावट पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

तापमान पर नजर

दिनांक  अधिकतम न्यूनतम

16, 35.8, 29.6

15, 44.0, 29.6

14, 43.8, 29.8

13, 41.6, 27.6

12, 40.6, 26.6

11, 44.2, 30.4

46 तक पहुंच गया था पारा

इस माह की शुरूआत में काफी गर्मी रही। सीजन का सबसे गरम दिन दस जून का रहा। इस दिन 46.4 डिग्र्री सेल्सियस अधिकतम और 28.4 डिग्र्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी