शहर की सड़कों पर कूड़ेदान के ढेर, सफाई नदारद, गंदगी बनी 'शेर' Aligarh news

सड़कें आवागमन के लिए होती हैं परिवहन के लिए हाेती हैं कचरा डालने के लिए तो कतई नहीं। लेकिन यहां सड़कों की ऐसी ही तस्वीर नजर आती है। सड़कों को कूड़ेदान बना डाला है। मुख्य मार्ग ही नहीं गली-मोहल्लाें में सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे मिल जाएंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:46 AM (IST)
शहर की सड़कों पर कूड़ेदान के ढेर, सफाई नदारद, गंदगी बनी 'शेर' Aligarh news
अलीगढ़ की सड़कों पर सी ही तस्वीर नजर आती है

अलीगढ़, जागरण संवाददाता ।  सड़कें आवागमन के लिए होती हैं, परिवहन के लिए हाेती हैं, कचरा डालने के लिए तो कतई नहीं। लेकिन, यहां सड़कों की ऐसी ही तस्वीर नजर आती है। सड़कों को कूड़ेदान बना डाला है। मुख्य मार्ग ही नहीं, गली-मोहल्लाें में सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे मिल जाएंगे। सासनीगेट क्षेत्र में पला रोड ऐसी ही दुश्वारियाें से जूझ रहा है। प्रतिदिन यहां कचरे का ढेर लगता है। इससे सड़क नजर नहीं आती। इसी ढेर से होकर राहगीर गुजरते हैं। नगर निगम अफसरों की संवेदनहीनता देखिए, कचरा डालने का स्थान भी वहां तय किया है, जहां विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से अक्सर कचरे में आग लग जाती है। वहीं, बारिश के दिनों में कचरे में करंट उतरने की संभावना रहती है। करंट से पशुओं की मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, विभागीय अफसर इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे।

स्‍कूल के करीब बना कूड़ा प्‍वाइंट

आगरा रोड से पला साहिबाबाद के लिए जा रहे इस रोड पर तीन स्कूल हैं। तमाम फैक्ट्रियां हैं और घनी आबादी। सुबह से रात तक यह रोड व्यस्त रहता है। छोटे-बड़े हर प्रकार के वाहनों की आवाजाही होती है। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के निकट नगर निगम ने सड़क किनारे कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बना दिया है। आसपास क्षेत्र से एकत्र किया कचरा सफाई कर्मचारी प्रतिदिन यहीं डाल जाते हैं। ये कचरा इतना होता है कि आधी से ज्यादा सड़क ओझल हो जाती है। वाहनों के गुजरने से कचरा दूर तक बिखरता है। बारिश हो जाए तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। यहां वाहन फिसलते हैं। नगर निगम से स्पष्ट निर्देश हैं कि कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट से कचरा सुबह 10:30 बजे तक उठा लिया जाए। लेकिन, यहां कचरा दोपहर तक पड़ा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 10 बजे से पहले कचरा उठ जाया करे तो भी ठीक है। या फिर कलेक्शन प्वाइंट कहीं और बनाया जाए। पहले यहां लोहे का बड़ा कूड़ेदान था, इसी में कूड़ा डाला जाता। छह साल पहले यह व्यवस्था बदल दी। तब से सड़क पर ही कूड़ा पड़ रहा है।

इनका कहना है

सड़क पर कूड़ा पड़ा होने से काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट काे यहां से हटाया नहीं जा सका।

संजीव अग्रवाल, पला रोड

.....

छोटे-छोटे बच्चों को कचरे के ऊपर होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। गंदगी-दुर्गंध से बुरा हाल है। लेकिन नगर निगम अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

गौरव कुमार वर्मा, पला रोड

....

नगर निगम अधिकारी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाए हुए हैं अौर दूसरी ओर सड़कों को गंदा कर खुद ही बीमारियां फैला रहे हैं।

मुकेश वर्मा, कृष्णा विहार

....

सुबह जल्दी कूड़ा उठाकर साफ-सफाई कर दी जाए तो भी ठीक है। कर्मचारी दोपहर में कूड़ा उठाते हैं। न झाड़ू लगाते, न चूना ही डालते हैं।

आशीष अग्रवाल, एडीए

chat bot
आपका साथी