Corona वैक्सीन लगवाने वाले 11 लोगों को सिरदर्द व बुखार Aligarh News

शनिवार को वैक्सीन लगवाने वाले 11 लोगों को सिरदर्द व बुखार है। इनमें चार डॉक्टर हैं। एक वार्ड आया को उल्टी होने के जिसके चलते उसे महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य पर चिकित्सकोंं की टीम नजर बनाए हुए है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:48 PM (IST)
Corona वैक्सीन लगवाने वाले 11 लोगों को सिरदर्द व बुखार Aligarh News
शनिवार को वैक्सीन लगवाने वाले 11 लोगों को सिरदर्द व बुखार है।

अलीगढ़, जेएनएन। शनिवार को  वैक्सीन लगवाने वाले 11 लोगों को सिरदर्द व बुखार है। इनमें चार डॉक्टर हैं। एक वार्ड आया को उल्टी होने के , जिसके  चलते उसे महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य पर चिकित्सकोंं की टीम नजर बनाए हुए है। चिकित्सकों ने ये सामान्य लक्षण बताए हैं।

कोरोना जैसी महामारी से हराने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं। पूरा देश वैक्सीन का इंतजार कर रहा था, लेकिन पहला टीका हमें ही लगा, यह गर्व की बात है। सरकार ने सभी की सुरक्षा के लिए टीकाकरण शुरू कराया है। इसे लेकर भ्रांतियां न फैलाएं।पहले चरण में टीका लगने से बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लोगों को बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं हैं। मुझे टीका लगने के बाद न कोई दर्द हुआ और न भयभीत ही हूं। पूरी तरह स्वस्थ हूं। सभी कोे टीका लगवाना चाहिए, ताकि कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

- शमशाद अहमद, फार्मासिस्ट-दीनदयाल अस्पताल।

टीका लगने से बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लोगों को बिल्कुल डरने की जरूरत नहीं हैं। मुझे टीका लगने के बाद न कोई दर्द हुआ और न भयभीत ही हूं। पूरी तरह स्वस्थ हूं। सभी कोे टीका लगवाना चाहिए।

दिलीप सक्‍सेना, फार्मासिस्ट महिला अस्‍पताल।

chat bot
आपका साथी