हाथरस सपा जिलाध्यक्ष के भाई को भेजा जेल, जानिए विस्‍तार से

जनपद की तहसील सिकंदराराऊ छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपित सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के भाई रविंद्र यादव को ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम ने रविवार को मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:38 PM (IST)
हाथरस सपा जिलाध्यक्ष के भाई को भेजा जेल, जानिए विस्‍तार से
मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय से आरोपित को जेल भेज दिया।

हाथरस जेएनएन:  जनपद की तहसील सिकंदराराऊ छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपित सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के भाई रविंद्र यादव को ईओडब्ल्यू कानपुर की टीम ने रविवार को मेरठ के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया। ईओडब्लू इंस्पेक्टर के अनुसार उससे अभी पूछताछ की जाएगी, जिसके लिए न्यायालय से 14 दिन की रिमांड की परिमीशन भीले ली है। 14 करोड़ 92 लाख रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र यादव को शनिवार को हाथरस न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड के साथ ईओडब्ल्यू कानपुर के इंस्पेक्टर शिवप्रसाद दुबे भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ में पेश करने के लिए ले गए थे। रविवार को मेरठ न्यायालय में पेश किया गया।

यह है मामला

ईओडब्ल्यू के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर शिव प्रकाश दुबे ने बताया कि वर्ष 1999 से 2006 तक सात स्कूलों के नाम से अनुसूचित और पिछड़ी जाति के बच्चों का फर्जी रिकॉर्ड तैयार कर  छात्रवृत्ति निकाली गई थी। यह एक बड़ा घोटाला था। इसमें 24 करोड़  92 लाख रूपये का गोलमाल किया गया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंंह यादव सहित 13 लोगों को नामजद किया गया था।  सभी 13 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए। पहली गिरफ्तारी मुख्य आरोपित के भाई रविंद्र यादव की की गई है। जिसको भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के लिए मेरठ ले जाना था। इसके लिए आज हाथरस के जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसकी 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड ली गई है। अभियुक्त रविंद्र यादव को ईओ डब्ल्यू द्वारा रविवार को मेरठ भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली 

chat bot
आपका साथी