Hathras Eid Al-Adha Guideline 2021: शहर और देहात में मनाया ईद उल जुहा का त्योहार, घरों में पढ़ी नमाज

जनपद में ईद उल जुहा का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते ईदगाह व मस्जिदों के स्थानों पर घरों में ही नमाज अदा की गई। गाइड लाइन का पालन करते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 02:15 PM (IST)
Hathras Eid Al-Adha Guideline 2021: शहर और देहात में मनाया ईद उल जुहा का त्योहार, घरों में पढ़ी नमाज
कोरोना के चलते ईदगाह व मस्जिदों के स्थानों पर घरों में ही नमाज अदा की गई।

हाथरस, जेएनएन। जनपद में ईद उल जुहा का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते ईदगाह व मस्जिदों के स्थानों पर घरों में ही नमाज अदा की गई। गाइड लाइन का पालन करते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई।

घरों पर पढ़ी गई नमाज

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मुस्लिम इंतजामिया कमेटी और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद यह फैसला लिया गया कि ईद की नमाज ईदगाह व जामा मस्जिद के स्थान पर घरों में पढ़ने की अपील की गई थी। शहर में इसी के चलते सुबह निर्धारित समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों पर ही रहकर नमाज पढ़ी। नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे थे। बड़ों के साथ बच्चों में त्योहारों की खुशी अलग दिखाई दे रही थी। इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नमाज काजी अकील अहमद व नदबी ने अदा कराई। पूरे मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। आपस में भाईचारा गरीबों व बेसहाराओं का ख्याल रखने की अपील की गई। साथ ही त्योहार को कोविड की गाइड लाइन तहत मनाने को कहा। इस मौके पर कुर्बान अली, शकील अहमद, मो. आबाद, मोहिन खान, हाजी कमर अहमद, अब्दुल वाहिद, राहत अहमद मौजूद रहे।

कस्बों व देहात क्षेत्र में भी मनाई ईद

सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, पुरदिलनगर, हसायन व मुरसान में भी घरों में ईद की नमाज पढ़ी गई। हालांकि इस बार कोरोना को लेकर त्योहार सीमित रहा। परंपरागत तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की गई। पिछली बार ईद उल फितर पर भी कोरोना के कारण त्योहार सीमित रहा था और घरों पर ही नमाज पढ़ी गई।

chat bot
आपका साथी