छुट्टी पर घर आए हरिपाल ने बाडी बिल्‍डिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्‍थान Aligarh news

बुलंदशहर में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इगलास क्षेत्र के गांव रजुआ नगला निवासी हरिपाल ने धमक जमाया। सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। मैन फिजिक 179 सेमी. लंबाई और क्लासिक चैंपियनशिप 180 सेमी. लंबाई दोनों में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:43 PM (IST)
छुट्टी पर घर आए हरिपाल ने बाडी बिल्‍डिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्‍थान Aligarh news
बुलंदशहर में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इगलास के हरिपाल को मिला प्रथम स्‍थान।

अलीगढ़, जेएनएन : बुलंदशहर में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इगलास क्षेत्र के गांव रजुआ नगला निवासी हरिपाल ने अपनी धमक जमाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। मैन फिजिक 179 सेमी. लंबाई और क्लासिक चैंपियनशिप 180 सेमी. लंबाई दोनों में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नेवी में सेवारत हैं हरिपाल

प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेश फेडरेशन (आइबीबीएफएफ), पंजाब द्वारा 27 फरवरी को बुलंदशहर में कराया गया था। हरिपाल इंडियन नेवी में सेवारत है। वर्तमान में उनकी तैनाती गोवा में है। छुट्टी पर घर आए हुए थे। यहीं से प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। कस्बा की लक्ष्य फिटिनेश जिम पर जीतू ठाकुर, अजय ठाकुर, प्रभात चौधरी, विशाल शर्मा, अंकित शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, हेमकांत चंदेल, भीमाराजा, अमित ठेनुआ, मनोज चौधरी, छोटू चौधरी ने बधाई दी। वहीं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्र के यतेंद्र सिंघल, डा. लोकेश शर्मा, सुमित अग्रवाल, पीयूष शर्मा, सुनील शर्मा, जतन चौधरी, मनोज, शिव कुमार सोनी, प्रवीण हिंडोल, दिनेश गोयल, संदीप बंसल, प्रमोद शर्मा, कुलदीप पाठक, देवेंद्र सिंह, आदेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, नितिन तिवारी आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी