कोरोना काल में जिम का बढ़ा क्रेज, फिट रहने को बहा रहे पसीना Aligarh News

कोरोना से इंसानी जीवन में बड़ा बदलाव है। लोगों का खान- पान से लेकर रहन सहन का तरीका तक बदल गया है। अब लोग आकर्षक दिखने के साथ चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:55 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:55 AM (IST)
कोरोना काल में जिम का बढ़ा क्रेज, फिट रहने को बहा रहे पसीना Aligarh News
कोरोना से इंसानी जीवन में बड़ा बदलाव है।

अलीगढ़, सुरजीत पुंढीर :  कोरोना से इंसानी जीवन में  बड़ा बदलाव है। लोगों का खान- पान से लेकर रहन सहन का तरीका तक बदल गया है। अब लोग आकर्षक दिखने के साथ चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी कारण अनलॉक में जिम खुलने पर तेजी से लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिम संचालक खुद 20 फीसद तक बढ़ोत्तरी मान रहे हैं। युवाओं के साथ बुजुर्ग भी अब फिट रहने को पूरी मेहनत कर रहे हैं। महिलाएं भी फिट रहने को कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

 

हुई सबसे अधिक परेशानी

फिट रहना हमेशा से ही लोगों के जीवन का अभिप्राय रहा है। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी उनको अपने शरीर का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन आज की व्यस्तता के कारण लोगों की जिदंगी भी भाग-दौड़ भरी हो गई है। न ही उनके पास खाने-पीने का समय है और न ही आराम का। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है । कोई अधिक पतला है तो कोई मोटा या फिर अन्य कई शारीरिक समस्याओं से जकड़े हुए हैं। अब कोरोना में ऐसे लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। इम्यूनिटी कम वाले मरीजों को कई परेशानियों को सामना करना पड़ा। वहीं, जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी थी, उन्होंने बिना हतास हुए इसका सामना किया। 

बढ़ा क्रेज : अब पिछले दिनों अनलॉक 4.0 में सरकार ने जिम खोलने के आदेश दे दिए हैं। शहर में 100 से अधिक छोटे बड़े जिम हैं। इनमे से अधिकतर खुल चुके हैं। अब कुछ दिनों से जिम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग अपने शरीर को आकर्षक व मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़कर आ रहे है । हर वर्ग के लोग जिम में जाकर पसीना बहा रहे हैं।

लडकियां भी आगे आईं : लड़के व पुरूष ही नहीं लड़किया व महिलाएं भी जिम जा रही हैं। लोगों की जिम के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए नई जिम खुल रहे हैं। जिम संचालक कसरत के सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोग वजन घटाने व बढ़ाने दोनों प्र ध्यान दे रहे हैं। कुछ लोग इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी के रहे हैं। हर जिम में डाइट चार्ट व कसरत की सूची तय है। 

800 से 3000 तक फीस: जिम संचालकों ने उपकरण व सुविधाओं के हिसाब से फीस तय कर रही है। अलीगढ़ शहर में 800 रुपए से लेकर तीन हजार तक मासिक फीस है।  

कर्डियों है पहली पसंद : इस समय फिटनेस से संबंधित कार्डियो कसरत लोगों की पहली पसंद है। इसके तहत ट्रेडमिल, साइकिलिंग, क्रॉस ट्रेनर व बरबरी मुख्य रूप से प्रयोग की जाने वाली कसरत है। इसके साथ ही कुछ युवा अच्छा शरीर दिखाने के लिए वेट लिफ्टिंग भी करते हैं। 

फिट रहने के लिए प्रतिदिन जिम जाता हूं। जिम जाने से तन व मन दोनों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

- तनु शर्मा, युवा 

जिम करने से शरीर में पूरे दिन फुर्ती रहती है। अब अगर एक दिन जिम ना जाएं तो शरीर पूरे दिन दर्द करता है। जिम अब जीवन का हिस्सा बन गया है। 

सोनाली, युवती

----

जिम में अब सिर्फ पुरुषों का ही आना नहीं होता बल्कि लड़किया व महिलाएं भी आ रही हैं। अब पतला होना ही स्वस्थ शरीर का मानक नहीं है, बल्कि मजबूत व चुस्त दुरुस्त शरीर लोगों की पहली प्राथमिकता है।  

- अमित सिंह, मसल मनिया जिम

chat bot
आपका साथी