महान देशभक्त व कुशल वक्ता थे गोविद बल्लभ पंत

इगलास के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज में भारत रत्न पं. गोविद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह महान देशभक्त और कुशल वक्ता थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM (IST)
महान देशभक्त व कुशल वक्ता 
थे गोविद बल्लभ पंत
महान देशभक्त व कुशल वक्ता थे गोविद बल्लभ पंत

अलीगढ़ : इगलास के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज में भारत रत्न पं. गोविद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह महान देशभक्त और कुशल वक्ता थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृहमंत्री रहे। 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। वहीं दूसरे कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित शपथ दिलाई कि हम व्यक्तिगत साफ-सफाई के साथ घरों के आसपास भी सफाई रखेंगे। नोडल प्रभारी मंजू सिंह व सत्यभान सिंह ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया। संचालन कुलदीप सक्सेना ने किया। इस मौके पर ऋषेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण, अनिल बंसल, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, ज्योति सिंह, कैलाशरत्न, सतेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, लाखन सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि थे। वहीं कस्बा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. संजय सिंह ने कहा कि पंतजी में सादगी भी इतनी कि उन्होंने कभी अपने चाय, नाश्ता का पैसा सरकार के खाते से न देकर स्वंय ही भुगतान किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

गोविद बल्लभ पंत की जयंती मनाई

संसू, विजयगढ़ : नगर के महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कालेज में पंडित गोविद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे देश के सच्चे भक्त थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग लिया था। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य महेश कुमार, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, आसाराम, अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेश चंद, अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी मोहम्मद मजीद अली उपस्थित थे। कालेज में संचारी रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू, खसरा आदि के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें पीटीआई श्री अनिल कुमार, योगेश वाष्र्णेय, असित कुमार श्रीमती संध्या रानी आदि ने बच्चों को संचारी रोगों के बारे में विस्तार से बताया।

भारत रत्न पंडित गोविद

बल्लभ पंत की जयंती मनाई

संसू, अतरौली : स्थानीय के एंड एस आरएमवी इंटर कालेज में भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की जयंती पर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ भाग लेते हुए उनके चित्र के सम्मुख दीप जलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रोति, प्रवक्ता संदीप रूहेला, हेवेंद्र सिंह, जयप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित थे। राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य माधवी शर्मा ने गोविद बल्लभ पंत के चित्र सम्मुख दीप जलाकर उन्हें याद किया।

chat bot
आपका साथी