कोविड से पस्त अर्थ व्यवस्था को सरकारें दें ताकत: मिश्रा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 01:04 AM (IST)
कोविड से पस्त अर्थ व्यवस्था  
को सरकारें दें ताकत: मिश्रा
कोविड से पस्त अर्थ व्यवस्था को सरकारें दें ताकत: मिश्रा

जासं, अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव मुकुंद मिश्रा ने कहा कि महामारी से जान-माल की हानि हुई है। कोविड से पस्त अर्थ व्यवस्था को सरकार ताकत दे। इसके लिए उद्योगों को प्रोत्साहन की जरूरत है। इस बीच हम सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल चुके हैं। उनसे व्यापारी दुर्घटना बीमा का दायरा बढ़ाने की मांग की है, जिससे संक्रमण से जिन व्यापारियों का निधन हुआ है उन्हें 10 लाख रुपये तक की मदद की जा सके।

राष्ट्रीय महासचिव मुकुंद मिश्रा बुधवार को रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते वे व्यापारियों के बीच नहीं आ सके थे। अब वे प्रदेश के दौरे पर निकले हैं। व्यापार मंडल ने सदैव व्यापारी हित में संघर्ष किया है। एक जुलाई से केंद्र सरकार ने दालों के स्टाक पर लिमिट तय की थीं। पूरे देश में हमारे ही व्यापार मंडल ने 16 जुलाई को मंडियों में हड़ताल की थी। इस पर सरकार ने यू टर्न लिया। स्टाक लिमिट दो गुना बढ़ा दी गईं।

वृंदावन में सितंबर में होगा प्रदेश व्यापार मंडल का चुनाव

मुकुंद मिश्रा ने बताया है कि व्यापार मंडल का तिमाही चुनाव गत 11 व 12 जून में होना प्रस्तावित था। कोविड की पाबंदियों के चलते यह टाल दिया गया। अब यह चुनाव सात व आठ सितंबर को वृंदावन में होगा। इससे पहले एक अगस्त को व्यापार मंडल की आमसभा होगी। मतदाता को तीन साल की सदस्यता होना अनिवार्य है।

भूपेंद्र व मास्टर ओम प्रकाश की जल्द होगी नाराजगी दूर

वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय के निधन के बाद अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में गुटबाजी उभरकर आ रही है। महानगर अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश ने होटल आभा रीजेंसी में कार्यक्रम तय किया था। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय ने दूसरी जगह मिश्रा का स्वागत कर दिया। हालांकि इसके कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकांश व्यापारी आभा में भी दिखे। मिश्रा ने कहा कि बड़ा कुनवा होता है तो मनमुटाव भी होते हैं। जल्द ही दोनों एक साथ दिखेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

मास्टर ओम प्रकाश, जिला चेयरमैन सरदार ढाल सिंह, जिला प्रभारी विजय गुप्ता व युवा महानगर अध्यक्ष दीपक वाष्र्णेय के नेतृत्व में मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत चंदेल, सुनील पांडेय का स्वागत किया गया। इस मौके पर विनोद आरबी, मुकेश स्टील, हाजी सुलेमान, हाजी असलम, भानु प्रकाश, विशाल भगत, सुमित गोटेवाल, हरीबाबू गुप्ता, अनूप गुप्ता, धुर्वेश चंद वाष्र्णेय, विवेक गुप्ता, रामजीलाल, अमान उल्ला खां, मोनू अग्रवाल, शिव स्वरूप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी