महिला स्वावलंबन के लिए बेहतर कार्य कर रही सरकार

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला के लिए बेहतर काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:24 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:24 AM (IST)
महिला स्वावलंबन के लिए बेहतर कार्य कर रही सरकार
महिला स्वावलंबन के लिए बेहतर कार्य कर रही सरकार

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला स्वावलंबन के लिए बेहतर कार्य कर रही है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें अधिकारों एवं कर्तव्यों की भी विधिक जानकारी मुहैया कराई जा रही है। सरकार का यह सराहनीय प्रयास है।

वे गुरुवार को जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज तीन के तहत कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कानूनी जागरूकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार सभी महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में अधिक से अधिक महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के विषय में जागरूक करना है। इस मौके पर रूही खान, कल्पना जादौन, वर्षा गौड़, महिला थाना प्रभारी सुनीता मिश्रा, पारूल जिदल, गीता सिंह, नीलम सैनी, वर्षा रानी, सीमा अब्बास, सीमा सिंह, वन्दना शर्मा, प्रीति शर्मा, प्रीति राजपूत, उमा शर्मा, दीपक झा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह हुए शामिल

कार्यशाला में प्रधान, महिला स्वयं सहायता समूह, अध्यापिका, महिला युवक मंगल दल एवं महिलाओं के क्षेत्र में काम करने वाली स्वयं सेवी संगठनों ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की बृज क्षेत्र की अध्यक्ष मधुलिका राघव, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

chat bot
आपका साथी