सरकार का लक्ष्‍य 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करना : सांसद Aligarh news

सरकार सन 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके लिए जनपद के किसानों की प्रमुख समस्या साथा चीनी मिल को नया बनाना व उसकी कार्य क्षमता को वर्ष 2022 तक दोगुना करने का सरकार प्रयास कर रही हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 04:29 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 04:29 PM (IST)
सरकार का लक्ष्‍य 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करना : सांसद Aligarh news
जवां विकास खण्ड में कृषि मेले में सम्बोधित करते सांसद सतीश गौतम।

अलीगढ़, जेएनएन : सरकार सन 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके लिए जनपद के किसानों की प्रमुख समस्या साथा चीनी मिल को नया बनाना व उसकी कार्य क्षमता को वर्ष 2022 तक दोगुना करने का सरकार प्रयास कर रही हैं। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड व ग्राम सड़क योजना पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है जिसे मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है। ये बाते सांसद सतीश गौतम ने जवां ब्लॉक पर आयोजित कृषि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही।

सरकार को किसानों का ख्‍याल है

उन्होंने कहा कि गांव में झोपड़ी तक बिजली पहुंचाना व किसान को कृषि बीमा देना भाजपा सरकार की ही देन है।ब्लाक प्रमुख ऋषि शर्मा ने कृषि मेले में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मेले में सीडीओ अनुनय झा, एसडीएम गभाना प्रवीन कुमार यादव, बीडीओ संजीव कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी