Good News : चार बहन, एक भाई, सभी पुलिस में, ऐसे किया संघर्ष, जानिए आप भी Aligarh News

सफलता की ये ऐसी कहानी है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोचने के लिए मजबूर भी होंगे कि अगर जज्बा हो तो दुनिया का कोई भी काम ऐसा नहीं जिसे आप नहीं कर सकते। बात चूंकि नौकरी से जुड़ी है तो एक सीख मिलेगी।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:32 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 01:59 PM (IST)
Good News : चार बहन, एक भाई, सभी पुलिस में, ऐसे किया संघर्ष, जानिए आप भी Aligarh News
सफलता की ये ऐसी कहानी है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अलीगढ़, रिंकू शर्मा। सफलता की ये ऐसी कहानी है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोचने के लिए मजबूर भी होंगे, कि अगर जज्बा हो  तो दुनिया का कोई भी काम ऐसा नहीं जिसे आप नहीं कर सकते। बात चूंकि नौकरी से जुड़ी है तो एक सीख इस कहानी से ये भी मिलेगी कि अगर आपमें लगन है तो नौकरी पाना भी कोई मुश्किल काम नहीं है। आगरा की चार बहनों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। पिता का साया उठने के बाद इन्होंने हार नहीं मानी। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए जो संघर्ष करना पड़ा वो किया। आज चारों बहनें उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। कुछ दिन पहले ही उनके भाई का भी पीएसी में चयन हुआ है। अलीगढ़ से इनका इतना नाता है कि बड़ी बहन ने संघर्ष के  लिए अलीगढ़ की माटी को ही चुना। यहां एक सहेली के घर पर रुककर ट्रेनिंग की। सहेली भी पुलिस में है। आइए जानते हैं इन चारों बहनों की सफलता की कहानी के बारे में-

ऐसे किया बहनों ने संघर्ष

आगरा के रैपुरा अहीर रुकता की रहने वाली मचला देवी के पति 2002 में निधन हो गया। पति के जाने के बाद मचला के कंधों पर चारों बेटी सुनीता, रंजीता, कुंती, अंजलि व बेटा धीरज के लालन पालन की आ गई। मचला ने हिम्मत नहीं हारी। मेहनत कर बेटा व बेटियों को पढ़ाया। बड़ी बेटी सुनीता ने पुलिस में जाने की ढान ली। इस सपने को पूरा करने के लिए सुनीता ने अलीगढ़ में क्वार्सी एटा बाईपास पर रहने वाली अपनी सहेली पूजा दीक्षित को साथ लिया। पूजा भी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटी हुई थी। सुनीता ने पूजा के घर पर ही रहकर सी-3 डिफेंस एकेडमी में ट्रेनिंग ली। 

पूजा व सुनीता ने तालानगरी स्थित मैदान में ट्रैनिंग ली 

कैप्टन आसीन खा के अनुसार पूजा व सुनीता ने तालानगरी स्थित मैदान में ट्रैनिंग ली थी। दोनों का 2016 में पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हुआ। सुनीता ने नौकरी पाने के प्रण किया वो अपनी छोटी बहनों व भाई को भी पुलिस की तैयारी कराएगी। इसके बाद उसकी बहन रंजीता, कुंती व अंजलि का भी पुलिस में चयन हो गया। रंजीता की फतेहपुर जिले के मलवा थाने में, इसी जिले के थाना हुसैनगंज में कुंती व अंजलि की तैनाती है। कुछ महीने पहले ही उसके भाई धीरज को चयन हुआ है। 

chat bot
आपका साथी