एएमयू इंटर के रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा

सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग‌र्ल्स की छात्राएं रहीं पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 02:07 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 02:07 AM (IST)
एएमयू इंटर के रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा
एएमयू इंटर के रिजल्ट में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा

जासं, अलीगढ़ : एएमयू की सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सर्टिफिकेट पार्ट-2 परीक्षा (12वीं कक्षा) में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें हनीन ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 498 अंक प्राप्त किए। समर साबरी ने कला व सामाजिक विज्ञान में 500 में से 494 अंक प्राप्त किए। रिया गोयल ने कामर्स में 492 अंक हासिल किए। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ड्डद्वह्वष्श्रठ्ठह्लह्मश्रद्यद्यद्गह्मद्ग3ड्डद्वह्य.ष्श्रद्व पर अपलोड कर दिया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 2954 छात्रों के साथ कुल 2996 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। 98.59 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा नियंत्रक एमयू जुबेरी ने बताया कि कुल 1718 लड़के व 1278 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1690 लड़कों और 1264 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने छात्रों के भविष्य में सफलता की कामना की है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग‌र्ल्स की प्रिसिपल नगमा इरफान ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि एएमयू स्कूल के कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में टॉप तीन में पर लड़कियां हैं। तीनों ही मेरे स्कूल की हैं।

........

मां ने किया तो टाप, बेटी भी टापर

एएमयू स्कूल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हनीन ने सबसे अधिक 498 अंक हासिल किए हैं। हनीन की मां डा. शाइस्ता अंजुम का मायका यहां शहर में बंदर वाली गली में हैं। उन्होंने भी इंटर में टाप किया था। अब बेटी ने भी टाप किया है। डा. शाइस्ता व उनके पति परवेज आलम दोनों ही डाक्टर हैं। हनीन भी माता पिता की तरह डाक्टर बनना चाहती हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ साथ अपने स्कूल की प्रिसिपल नगमा इरफान को दिया है।

न्यायिक सेवा में जाने का इरादा

दूसरे स्थान पर रही समर साबरी मूल रूप से सहारनपुर की गीता कॉलोनी, किला नवाबगंज रोड की रहने वाली हैं। इस समय वह सहारनपुर में ही हैं। उनके पिता मुनव्वर साबरी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रिटायर हैं। समर साबरी का सपना न्यायिक सेवा में जाने का है।

चार्टर्ड अकाउंट बनना

चाहती हैं रिया गोयल

एएमयू स्कूल की कक्षा 12 की परीक्षा में तीसरे स्थान पर रहीं रिया गोयल ने 492 अंक हासिल किए हैं। वह अलीगढ़ के मामू भांजा में रहती हैं। उनके पिता सुनील कुमार गोयल इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारी हैं। रिया गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। परिवार के सभी लोग बेटी की कामयाबी से खुश हैं।

chat bot
आपका साथी