State Foundation Day : छात्राओं ने मंच पर जीवंत किया बेटियों का दर्द, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा परिसर Aligarh news

उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सांसद सतीश गौतम एमएलसी डॉ मानवेन्द्र सिंह आईजी पीयूष मोर्डिया जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह सीडीओ अनुनय झा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:03 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:15 PM (IST)
State Foundation Day : छात्राओं ने मंच पर जीवंत किया बेटियों का दर्द, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा परिसर  Aligarh news
प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का दीप जला कर शुभारंभ करते सांसद सतीश गौतम, डीएम सीडीओ एम एलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह।

अलीगढ़, जेएनएन : उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डॉ मानवेन्द्र सिंह, आईजी पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, विधायक संजीव राजा एवं अनिल पराशर भी उपस्थित रहे।

 

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

कार्यक्रम में विरासत प्रदर्शनी, मंचीय प्रस्तुतियों सहित ओडीओपी के साथ स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी विभागों ने इसकी तैयारी कर ली है।कोरोना के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना के अनुसार ही कार्यक्रम किए जाएंगे। विरासत, प्रदर्शनी, लोक व्यंजन, मंचीय प्रस्तुतियों के अनुसार कलाकारों को अलीगढ़ रत्न से प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाएंगे। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, खेलकूद, समाज सेवा, कृषि, उद्यम, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, पर्यावरण, जल संरक्षण, कृषि, उद्यान, गौशाला संचालन, सामाजिक संस्थाओं, लघु उद्योग, हस्त निर्मित उत्पाद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित होंगे।

कल मनाया जाएगा मतदाता दिवस

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। डीएम ने बताया कि जिले में सभी तहसीलों एवं जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम नहीं होंगे। नए मतदाताओं को पहली बार मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। इन्हें पहचान पत्र के साथ एक बैज भी मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे। 

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुुुत किए गए 

प्रदेश के स्‍थापना दिवस के अवसर पर टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और माहेश्वरी गर्ल्स बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ..... गीत प्रस्तुत किया गया । रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति महान, करें सभी सम्मान और लड़का लड़की में विभेद पर एक लघु नाटिका का मंचन किया गया।

मेधावियों का हुआ सम्‍मान 

राज्य शिक्षा बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं कक्षा की प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक छात्रा को ₹5000 नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  माननीय सांसद, विधायक एवं आईजी, जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी