बेफिक्र होकर लगवाएं टीका, पूर्ण सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन Aligarh News

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार को अलीगढ़ पहुंच चुकी है। 16 से इसका टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा लेकिन इसके असर को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रांतियां फैली हुई हैं। लोगों के जेहन में वैक्सीन को लेकर कई सवाल भी हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:19 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:19 AM (IST)
बेफिक्र होकर लगवाएं टीका, पूर्ण सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन Aligarh News
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार को अलीगढ़ पहुंच चुकी है।
अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार को अलीगढ़ पहुंच चुकी है। 16 से इसका टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा, लेकिन इसके असर को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रांतियां फैली हुई हैं। लोगों के जेहन में वैक्सीन को लेकर कई सवाल भी हैं। गुरुवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर में सीएमओ डॉ. भानु प्रताप कल्याणी ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि, कोरोना वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित हैं। बेफिक्र होकर सभी लोग टीका लगवाएं। तीन चरणों में टीका लगेंगे। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। वहीं, दूसरे चरण में राजस्व, पुलिस समेत अन्य सरकारी कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रमुख सवाल व उनके द्वारा दिए गए जवाबों के अंश... 
 
मैंने अपने बेटे को किडनी ट्रांसप्लांट किया है। मेरी उम्र 50 साल से ऊपर है। क्या मैं और मेरा बेटा वैक्सीन के लिए सुरक्षित हैं। - बृजेश कुमार पाठक, हरदुआगंज 
जवाब : वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। आप दोनों को विभाग की ओर से  तीसरे चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी। जल्द ही इसके लिए पेार्टल की शुरुआत हो जाएगी। 
 वैक्सीन कितनी प्रभावी है। यह कितने दिनों तक कारगर होगी। इसकी सुरक्षा को लेकर कोई भ्रम तो नहीं है। - एके दीक्षित, महेंद्र नगर 
जवाब : सरकार ने कई ट्रायल के बाद इसे अनुमति दी है। ऐसे में यह पूर्ण प्रभावी है। दो डोज का पूरा कोर्स है। अभी वैद्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
 वैक्सीन के साथ प्रमाण पत्र का क्या महत्व है? क्या इसे सुरक्षित रखना जरूरी है? - राम यादव, बारहद्वारी  
जवाब : सरकार ने एक ही कंपनी की दो डोज लगाने की अनुमति दी है। ऐसे में इस प्रमाण पत्र पर कंपनी का नाम व तारीख लिखी होगी। ऐसे में प्रमाण पत्र को सुरक्षित रखना जरूरी है। इससे कोई गलती नहीं होगी। 
 मेरे दो सवाल हैं। पहला वैक्सीन की वैद्यता कितनी है? मैं अपने 50 साल से अधिक उम्र के माता पिता को कैसे वैक्सीन लगवा सकता हूं? यातवेंद्र शर्मा, कसीसो गांव 
वैक्सीन की वैद्यता को लेकर अभी कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं अगर आपके माता पिता की उम्र 50 साल से ऊपर है तो इस महीने के अंत तक पोर्टल शुरू होने वाला है। इसमें नाम दर्ज होने के बाद वैक्सीन लगेगी। 
वैक्सीन आम जनता तक कब तक आ पाएगी? सरकार ने इसकी क्या तैयारी की है'। - कमलेश सिंह, पला साहिबाबाद 
जवाब : तीन चरणों में वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण की शुरुआत 16 जनवरी से हो रही है। दूसरे चरण के नाम दर्ज हो चुके हैं। जल्द ही तीसरे चरण के नाम भी जल्द पोर्टल पर दर्ज होंगे। मार्च तक जनता के लेागों को भी इसका लाभ मिलने लगेगा।  
इन्होंने भी पूछे सवाल
नगला बिरजू के विजेंद्र पाल, इगलास के राम नरेश, गभाना के प्रीतंबर समेत अन्य शामिल हैं। । 
दो डोज लेना जरूरी
सीएमओ ने बताया कि इस वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी। पहली डोज लगने के 28 दिनों बाद दूसरी डोज लगेगी। किसी भी व्यक्ति के लिए दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगा। पहली डोज लगने के बाद एक वैक्सीनेशन कार्ड मिलेगा। इस पर कंपनी का नाम लिखा। अगले 28 दिनों बाद इसी कंपनी की डोज लगेगी, तभी पूर्ण कारगार होगी। 
30 मिनट की निगरानी की जरूरी 
वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी की 30 मिनट तक अनिवार्य रूप से निगरानी की जाएगी। इसके लिए बूथ पर एक कक्ष बनाया गया है। वहीं, सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि अगर बूथ पर किसी को कोई दिक्कत होती है तो इसके लेकर वहां मौजूद स्टॉफ प्रेस को कोई बयान नहीं देगा। जिला स्तर पर वह स्वयं ही संबंधित मामलों में जवाब देंगे।
chat bot
आपका साथी