सभा को सफल बनाने में जुट जाएं : योगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को होने वाली रैली में संख्या का सारा दारोमदार आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 02:06 AM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 02:06 AM (IST)
सभा को सफल बनाने में जुट जाएं : योगी
सभा को सफल बनाने में जुट जाएं : योगी

जासं, अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को होने वाली रैली में संख्या का सारा दारोमदार अलीगढ़ का रहेगा। आगरा मंडल के जिले को भी लक्ष्य दिया गया है, मगर आधी से अधिक संख्या अलीगढ़ से होगी। रैली में करीब डेढ़ लाख लोगों के लाने का लक्ष्य रखा गया है। अलीगढ़ को 70 हजार की संख्या दी गई है।

बुधवार को सíकट हाउस में अलीगढ़ और आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा को सफल बनाने में जुटने के निर्देश दिए। कहा, सबसे बड़ी जिम्मेदारी अलीगढ़ की है, इसलिए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पूरी शिद्दत से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने बताया कि 70 हजार लोगों को सभा में लाने का लक्ष्य है। विधानसभा क्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी बांट दी गई है। ऋषिपाल सिंह ने राम परिवार विग्रह देकर सीएम का स्वागत किया। आगरा के जिलाध्यक्ष ने 20 हजार की संख्या लाने का दावा किया, सीएम ने 10 हजार लक्ष्य घटा दिया। मैनपुरी को एक हजार की संख्या लाने का लक्ष्य दिया गया है। कासगंज, एटा, हाथरस को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बैठक में आगरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद के जिले के जनप्रतिनिधि और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकात माहेश्वरी, उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, एमएसएमई मंत्री चौधरी उदय भान सिंह, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जीएस धर्मेश आदि थे। जिला प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, सांसद सतीश गौतम, राजवीर दिलेर, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर विधायक अनूप प्रधान, बरौली विधायक दलवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, इंजीनियर राजीव शर्मा, अनीता जैन, मनोज शर्मा, अमन गुप्ता, ठा. उपेंद्र सिंह नीटू, डा. गोपाल माहेश्वरी, ठा. श्यौराज सिंह, मनोज अग्रवाल भट्टे वाले, शशि सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, नरेंद्र सिंह, शीलू ठाकुर, सुबोध स्वीटी, अवध प्रकाश सिंह आदि थे।

गौरव गाथाओं के पोस्टर लगाएं

मुख्यमंत्री ने अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों में राजा महेंद्र प्रताप सिंह जाट की गौरव गाथाओं से जुड़े हुए पोस्टर, होìडग, बैनर लगाने से जनप्रतिनिधियों व जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।

पदाधिकारियों के साथ किया भोजन

फोटो=एएलआर 41

अलीगढ़ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सíकट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भोजन भी किया। सीएम ने मिक्सी रोटी, दाल, छोला, चावल, लौकी और खीर खाई। भूनी हुई मिर्च उन्हें काफी अच्छी लगीं। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने भोजन परोसा। सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकात माहेश्वरी ने भी भोजन किया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी व्यवस्था में लगे थे।

chat bot
आपका साथी