तोछीगढ़ में बनेगा गोशाला, विधायक ने किया भूमि पूजन Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन । इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में गोशाला बनाए जाने के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजकुमार सहयोगी रहे। विधायक ने गोशाला की सिला रखकर भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी देवता निवास करते है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 03:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 03:27 PM (IST)
तोछीगढ़ में बनेगा गोशाला, विधायक ने किया भूमि पूजन Aligarh news
इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में गोशाला बनाए जाने के लिए भूमि पूजन किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में गोशाला बनाए जाने के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजकुमार सहयोगी रहे। विधायक ने गोशाला की सिला रखकर भूमि पूजन किया।

गाय में 33 कोटि देवी देवता करते हैं निवास

विधायक ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी देवता निवास करते है। गाय की सेवा करना पुण्य का कार्य है। सभी लोगों को गाय की सेवा अवश्य करनी चाहिए। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। गोशाला की स्थापना संस्थापक कालीचरन गौड़, प्रबंधक रामवीर चौधरी, कार्यवाहक जगदीश वाल्मीक की संयुक्त समिति द्वारा की जा रही है। गोशाला का निर्माण होने के बाद निराश्रित गोवंश को यहां शरण मिलेगी। उनके चारा-पानी व उपचार की व्यवस्था समाज के सहयोग से की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौशिक व संचालन सेवानिवृत शिक्षक गोकुलचंद कटारा ने किया। पूजन के उपरांत अतिथियों काे प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज चौधरी, कमल चौधरी, राजकुमार, शिवचरन लाल गुप्ता, झम्मन सिंह, विजेंद्र सिंह, नायारण सिंह, गुलवीर सिंह, विजयवीर सिंह, लल्लू, नीरज शर्मा, वीरेंद्र सिंह, शीलेंद्र सिंह, राजू, महाराज सिंह, घूरेलाल, राकेश कुमार, मलखान सिंह आदि लोग प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी