अलीगढ़ शहर में घर-घर से उठेगा कूड़ा

नगर निगम अफसरों ने व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर किया मंथन प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध होंगे आटो टिपर।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM (IST)
अलीगढ़ शहर में घर-घर से उठेगा कूड़ा
अलीगढ़ शहर में घर-घर से उठेगा कूड़ा

जासं, अलीगढ़ : घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। एटूजेड कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने व वार्ड स्तर पर आटो टिपर वाहन उपलब्ध कराने की योजना है। इससे जहां लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट और घरों से कूड़ा उठाने का काम एटूजेड कंपनी करती है। अधिकतर लोगों की शिकायत है कि घरों से कूड़ा उठाने उनके क्षेत्र में आटो टिपर वाहन नहीं आते हैं। गली-मोहल्लों को छोड़कर मुख्य मार्गों से ही कूड़ा उठाकर चले जाते हैं। लोगों को सुविधा नहीं मिली तो यूजर चार्ज देना बंद कर दिया। इससे व्यवस्था बिगड़ने लगी। यूजर चार्ज न मिलने से एटूजेड कंपनी को नुकसान होने लगा। इसी नुकसान की भरपाई के लिए संपत्ति कर में यूजर चार्ज शामिल किया गया था। विरोध होने से इसे हटा दिया गया। अब नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने का मन बना लिया है। जिससे यूजर चार्ज मिलता रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने एटूजेड कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कई बिदुओं पर चर्चा की। कहां दिक्कत आ रही है, किस तरह व्यवस्था को प्रभावी किया जा सकता है, वार्ड स्तर पर वाहनों की उपलब्धता आदि विषय पर चर्चा कर अपर नगर आयुक्त ने प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने व वार्ड स्तर पर आटो टिपर वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी