बिना संकेत बोर्ड के सड़क पर डाला कचरा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर मुकदमा Aligarh news

आरोप है कि कंपनी के कारिंदों ने मरम्मत कार्य के दौरान मंदिर के पास सड़क पर मिट्टी व कचरा डाल दिया है। आपत्ति जताने के बावजूद संकेत बोर्ड नहीं लगाया गया। इससेे दुर्घटनाएं हो रही हैं। निवर्तमान प्रधान ने शुक्रवार को खैर थाने में तहरीर दी थी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:48 PM (IST)
बिना संकेत बोर्ड के सड़क पर डाला कचरा, प्रोजेक्ट मैनेजर पर मुकदमा Aligarh news
प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ गांव अर्राना के निवर्तमान प्रधान तेज सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

अलीगढ़, जेएनएन :  अलीगढ़-पलवल रोड का निर्माण कर रही मेरठ की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ गांव अर्राना के निवर्तमान प्रधान तेज सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

सड़क पर मिट्टी व कचरा डाला

आरोप है कि कंपनी के कारिंदों ने मरम्मत कार्य के दौरान मंदिर के पास सड़क पर मिट्टी व कचरा डाल दिया है। आपत्ति जताने के बावजूद संकेत बोर्ड नहीं लगाया गया। इससेे दुर्घटनाएं हो रही हैं। निवर्तमान प्रधान ने शुक्रवार को खैर थाने में तहरीर दी थी। इसमें कहा है कि अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पथवारी मंदिर अर्राना के पास सड़क की मरम्मत की जा रही है। इसका जिम्मा एक कंपनी पर है, इसके कारिंदों ने पथवारी मंदिर के पास सड़क पर ही मिट्टी व कचरा डाल दिया है। इससे आएदिन दो-चार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक व कारिंदों को बार-बार बताने के बाद भी सड़क पर कोई संकेत बोर्ड नहीं लगाया गया है। पुलिस ने धारा 431 (किसी भी सड़क, पुल, नदी द्वारा रास्ता अवरोध करके लोगों के लिए नुकसान पैदा करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआइ योगेंद्र सिंह धामा ने बताया कि कंपनी मेरठ की बताई जा रही है।  जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी