विजन में दो दिवसीय कार्यक्रम आज से, मंडलायुक्‍त करेंगे शुभारंभ Aligarh news

विजन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में गुरुवार को उद्यमिता और स्टार्ट अप के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त गौरव दयाल होंगे। वहीं शुक्रवार के कार्यक्रम में कोल विधायक अनिल पाराशर शामिल होंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:32 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:16 AM (IST)
विजन में दो दिवसीय कार्यक्रम आज से, मंडलायुक्‍त करेंगे शुभारंभ Aligarh news
विजन में गुरुवार को उद्यमिता और स्टार्ट अप के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अलीगढ़. जेएनएन।  विजन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में गुरुवार को उद्यमिता और स्टार्ट अप के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त गौरव दयाल करेंगे। वहीं, शुक्रवार के कार्यक्रम में कोल विधायक अनिल पाराशर शामिल होंगे। सचिव विशाल पांडेय ने बताया कि पहले दिन का कार्यक्रम दोपहर एक बजे से व दूसरे दिन का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा।

सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आज

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव गुरुवार को संपन्न हाेगा। नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि में यह आयोजित किया जाएगा इसमें अध्यक्ष पद के लिए मुकेश महरोत्रा, सुनील कुमार एवं विनोद कुमार मैदान में हैं। वहीं, जिला मंत्री पद के लिए अशोक कुमार बघेल, राजेश पथिक व राजशेखर ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए बबलू कुमार, रवि कुमार बघेल व मो. जाकिर मैदान में हैं। सभी दावेदारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी