हाईवे पर कोहरे में चार वाहन भिड़े, सात लोग मामूली घायल Aligarh News

त्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील गभाना केे पास हाईवे पर चूहरपुर गांव के निकट शुक्रवार तड़के घने कोहरे के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में वाहनों में सवार सात लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:54 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:54 PM (IST)
हाईवे पर कोहरे में चार वाहन भिड़े, सात लोग मामूली घायल Aligarh News
शुक्रवार तड़के घने कोहरे के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील गभाना केे पास  हाईवे पर चूहरपुर गांव के निकट शुक्रवार तड़के घने कोहरे के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में वाहनों में सवार सात लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। 

कोहरे में वाहन टकराए

 बुलंदशहर से एटा जा रहा ट्रक हाईवे पर गांव चूहरपुर के पास खराब हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही बुद्ध विहार डिपो रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। तभी बस के पीछे चल रही स्विफ्ट कार भी बस से टकरा गई। इसी बीच में दिल्ली से बंगाल जा रहा ट्रक भी तीनों वाहनों से टकरा गया। हादसे में कार सवार पंकज पचौरी निवासी विरामपुर एटा, आकाश वशिष्ठ सिघपुरा, कोतवाली कासगंज,जयंती प्रसाद निवासी कासगंज, पवन कुमार बहलोलपुर एटा, चंद्रशेखर कासगंज व ट्रक चालक रवि चौधरी रसूलपुर खैर, हेल्पर पंकज कुमार, सुजानपुर, खैर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी अपना प्राथमिक उपचार कराकर गंतव्य के लिए चले गए। उधर पुलिस ने क्रेन की मदद से रोड पर यातायात में बाधक बन रहे सभी वाहनों को सड़क से एक और कराया और यातायात को व्यवस्थित कराया।

chat bot
आपका साथी