पूर्व राज्य सभा सदस्य वसीम अहमद नहीं रहे Aligarh news

एएमयू की हर गतिविध पर करीब से नजर रखने वाले पूर्व राज्य सभा सदस्य वसीम अहमद नहीं रहे। रविवार रात उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। एएमयू पीआरओ उमर सलीम पीरजादा के अनुसार वर्तमान में वह सर सैयद नगर में भाई नसीम अहमद के पास रह रहे थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 05:47 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 06:15 AM (IST)
पूर्व राज्य सभा सदस्य वसीम अहमद नहीं रहे Aligarh news
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ वसीम अहमद

अलीगढ़, जेएनएन ।  एएमयू की हर गतिविधि पर करीब से नजर रखने वाले पूर्व राज्य सभा सदस्य वसीम अहमद नहीं रहे। रविवार रात उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

राजनीति से छात्र जीवन से ही लगाव रहा

एएमयू पीआरओ उमर सलीम पीरजादा के अनुसार वर्तमान में वह सर सैयद नगर में अपने भाई नसीम अहमद के पास रह रहे थे। उनके भाई के अनुसार वह कोरोना के मरीज नहीं थे। पार्थिव शरीर साेमवार को जोहर की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वसीम अहमद का राजनीति से छात्र जीवन से ही लगाव रहा। वह छात्र संघ के सचिव रहे। एएमयू कोर्ट के अलावा ईसी के सदस्य भी रहे। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह वह करीबी लोगों में से एक थे। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने वसीम अहमद के निधन पर गहरा दुख जताया है। कहा है, एएमयू बिरादरी इस दुख की घड़ी पीड़ित परिवार के साथ है।

chat bot
आपका साथी