पूर्व जिलामंत्री व भाजपा से जिला पंचायत सदस्‍य के दावेदार को मारी गोली, गंभीर Aligarh news

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री बोधपाल सिंह को पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बूलापुर में एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली कमर में लगी है। आरोपित ने फरसे से भी हमले की कोशिश की मगर तबतक लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:21 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:52 PM (IST)
पूर्व जिलामंत्री व भाजपा से जिला पंचायत सदस्‍य के दावेदार को मारी गोली, गंभीर Aligarh news
भाजपा के पूर्व जिलामंत्री बोधपाल सिंह को पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बूलापुर में एक व्यक्ति ने गोली मार दी।

अलीगढ़, जेएनएन : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री बोधपाल सिंह को पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बूलापुर में एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली कमर में लगी है। आरोपित ने फरसे से भी हमले की कोशिश की मगर तबतक लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बोधपाल को वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गोली कमर में लगी है।

कमर में लगी गोली

बोधपाल अतरौली तहसील क्षेत्र के वार्ड नम्बर तीन से भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के प्रबल दावेदार हैं। बताया जाता है कि वह प्रचार कर रहे थे। उसी समय आरोपित ने गोली मारी। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह समेत तमाम नेता वरुण ट्रामा पहुंच गए थे। चर्चा है कि चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है।

chat bot
आपका साथी