कांग्रेस के पूर्व सांसद का बयान : गो-सेवा का झूठा दिखावा, गुड़ खिलाकर किया गुमराह Aligarh News

पूर्व सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गोवंश पर झूठी राजनीति करने की कोशिश न करे। बेहद शर्म व अफसोस की बात है? गोशालाओं में गोवंश भूखा-प्यासा कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:39 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:39 AM (IST)
कांग्रेस के पूर्व सांसद का बयान : गो-सेवा का झूठा दिखावा, गुड़ खिलाकर किया गुमराह Aligarh News
गोवंश भूखा-प्यासा कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। पूर्व सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गोवंश पर झूठी राजनीति करने की कोशिश न करे। बेहद शर्म व अफसोस की बात है? कि जनपद की गोशालाओं में गोवंश भूखा-प्यासा कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है। जिन्हें चारा तक नहीं मिलता, ऐसे गोवंश को सांसद-विधायक व आला अधिकारी गुड़ और हरी घास खिलाकर फोटो खिंचवा रहे हैं। यह झूठ की पराकाष्ठा है। यदि जनप्रतिनिधियों में नैतिकता है? तो शहर से बाहर गांवों की गोशालाओं की दुर्दशा देखने के लिए अधिकारियों को साथ लेकर निकलें। विपक्ष के नेता भी साथ जाने को तैयार हैं। 

सरकार ने हमें पैसा ही नहीं दिया तो हम चारा कहां से खिलाएं

पूर्व सांसद ने कहा कि गोवंश के इलाज के लिए डॉक्टर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।उन्हें कांटेदार तारों में बांधकर बंदी का रूप दिया गया है। उनके चारे के लिए प्रदेश सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी महीनों से नहीं मिली है। गोशालाओं के प्रबंधक खुला ऐलान कर रहे हैं कि सरकार ने हमें पैसा ही नहीं दिया तो हम चारा कहां से खिलाएं। ये जनता को गुमराह करने का पाखंड नहीं तो क्या है? इसलिए लोग भाजपा और उसके प्रतिनिधियों के इस तरह के आयोजनों से होशियार होकर समझने की कोशिश करें। अब अधिकारियों का भी भाजपा ने राजनीतिकरण कर दिया है। वह संविधान के नहीं, बल्कि भाजपा के लिए काम करते हैं।

chat bot
आपका साथी