कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, प्रधान व सेक्रेटरी को जेल भिजवाना असंवैधानिक Aligarh News

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बिजेंद्र ङ्क्षसह ने टप्पल क्षेत्र के ताहरपुर गांव के प्रधान व सेक्रेटरी को जेल भिजवाने पर सांसद सतीश गौतम को कठघरे में खड़ा किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:46 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:00 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, प्रधान व सेक्रेटरी को जेल भिजवाना असंवैधानिक Aligarh News
कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, प्रधान व सेक्रेटरी को जेल भिजवाना असंवैधानिक Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बिजेंद्र ङ्क्षसह ने टप्पल क्षेत्र के ताहरपुर गांव के प्रधान व सेक्रेटरी को जेल भिजवाने पर सांसद सतीश गौतम को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने इस कदम को असंवैधानिक एवं अन्याय की पराकाष्ठा करार दिया है। ङ्क्षसह ने कहा कि सांसद में नैतिकता है तो वह डीएम व कार्यालय का बहाना न बनाएं बल्कि जिले के प्रधानों से लड़ाई लें और सरकारी दफ्तरों में भाजपा का झंडा फहरा दें। आरोप लगाया कि सांसद जिले के थाने व तहसीलों का राजनीतिकरण कर जनता के साथ बदले की भावना से कार्रवाई करा रहे हैंं, जिससे आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। 

विपक्षी कर रहे ओछी राजनीति : अनूप
अलीगढ़ : भाजपा ने शनिवार को शहर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली आयोजित की। भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि दूसरे दल के नेता इस महामारी के दौर में ओछी राजनीति कर रहे हैं, ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए है। पीएम नरेंद्र मोदी के समयबद्ध फैसलों के कारण अपना देश कोरोना महामारी की लड़ाई में बेहतर स्थिति में पहुंचा है। पीएम ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की ऐतिहासिक घोषणा की है। इस महामारी में भी कार्यकर्ताओं की लगनशीलता के चलते संगठनात्मक कार्यों में कोई रुकावट नहीं आई। आगामी दिनों में हमें बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुटना है। 24 से 31 जुलाई के बीच बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। आगामी स्नातक चुनाव और जिला पंचायत चुनाव की योजनाबद्ध तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने अध्यक्षता की। संचालन मनीष राय ने किया। सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, वैभव गौतम, सुधा ङ्क्षसह, मनोज अग्रवाल भ_े वाले, रीता राजपूत, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल आदि मौजूद थे।

 

chat bot
आपका साथी