कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, स्मार्ट सिटी के नाम पर गुमराह कर रही सरकार, ये लगाए आरोप Aligarh News

पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने सांसद सतीश गौतम से सवाल पूछा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सिटी को कितना धन मिला है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:23 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 08:48 AM (IST)
कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, स्मार्ट सिटी के नाम पर गुमराह कर रही सरकार, ये लगाए आरोप Aligarh News
कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले, स्मार्ट सिटी के नाम पर गुमराह कर रही सरकार, ये लगाए आरोप Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने सांसद सतीश गौतम से सवाल पूछा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सिटी को कितना धन मिला है। जनता को गुमराह करने के लिए अब 80 करोड़ की परियोजनाओं की नींव रखी गई है। एक साल गुजरने के बाद भी काम में तेजी नहीं आई है।

खंबों पर लगी हैं सिर्फ लाल-पीली चाइना लाइट

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि चंद बिजली के खंबों पर लाल-पीली चाइना लाइटें लगी हैं।  अचल सरोवर पर आए दिन मछलियां मर रही हैं। सीवर सिस्टम में कोई बदलाव नहीं। बिजली के केबल बिछाने के लिए सड़कें तोड़ दी गईं। इससे जनता बेहद परेशान है। एक साल गुजरने के बाद भी काम में तेजी नहीं आई है।

सांसद से मांगा धनराशि का विवरण

 सांसद बताएं कि किस तारीख को और  किस योजना में कितनी धनराशि आवंटित हुई। योगीजी ने चार बार अलीगढ़ आने के उपरांत धरणीधर तालाब बेसवां, अचल सरोवर, खेरेश्वर धाम एवं भोजताल चंडौस को आज तक विकास के लिए एक रुपया नहीं दिया। शहर का रिंगरोड अधूरा पड़ा है और 200 करोड़ की पीने के पानी की गंगाजल परियोजना लंबित है।

chat bot
आपका साथी