कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा, जनता को हिंदू-मुसलमान में उलझा रही भाजपा

कांग्रेस के भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मौलाना आजाद नगर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा हुई। स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल सभा को संबोधित करते हुए विवेक बंसल का जोरदार स्वागत किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:37 AM (IST)
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा, जनता को हिंदू-मुसलमान में उलझा रही भाजपा
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा महंगाई को कम करने के लिए प्रयास करने चाहिएं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के भाजपा भगाओ-मंहगाई हटाओ, कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मौलाना आजाद नगर क्षेत्र में नुक्कड़ सभा हुई। स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल सभा को संबोधित करते हुए विवेक बंसल का जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप

पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा, इस समय भाजपा सरकार को महंगाई को कम करने के लिए प्रयास करने चाहिएं। लेकिन, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी कोई बयान देते हैं, इसमें हिंदू और मुसलमान का उल्लेख करना नहीं भूलते। विकास और नागरिकों की भलाई का मुद्दा भाजपा के एजेंडे से गायब है। जनता को हिंदू-मुसलमान में उलझा रही भाजपा। प्रदेश सचिव अलीगढ़ सह प्रभारी मुकेश धनगर, पूर्व पार्षद लियाकत बाबू, पूर्व पार्षद पप्पू अल्वी, उस्मान अल्वी, शाकिर अल्वी, रशीद अल्वी, असलम अल्वी, जमील अल्वी, जलील अल्वी, हसरत अल्वी, यामीन अल्वी डीलर, सलीम अल्वी, आमिर अल्वी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व बंसल ने सासनी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वयोवृद्ध कांग्रेसी जगदीश कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे तीन बार निर्वाचित हुए। सीमित संसाधनों के बावजूद सासनी में काफी विकास कार्य कराए। जीवनपर्यंत सादगी पूर्ण जीवन जिया।

कलक्ट्रेट पर जुटे किसान नेता, उठाए मुद्दे

अलीगढ़ : मांगें पूरी न होने पर रविवार को कलक्ट्रेट पर जुटे भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त विधान जायसवाल को सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि आश्वासन के बाद भी सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं। 19 दिसंबर को लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदेश महासचिव डा. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर को इमलिया (फिरोजाबाद) स्थित प्रदेश कार्यालय पर महापंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किसानों की समस्याएं सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया था। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। दो महीने बाद मांगों पर विचार नहीं हुआ तो तीन दिसंबर को प्रत्येक जिले में मुख्यालय व तहसीलों पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। संगठन ने किसान आयोग का गठन, कर्जा माफी समेत अन्य मांगें की हैं।

किसानों को मिले मुआवजा

उन्होंने बताया कि इगलास क्षेत्र में गंग नहर कटने से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के साथ सिंचाई विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई। साथा चीनी मिल के संबंध में डीएम से मुलाकात हुई। डीएम ने 20 दिसंबर तक मिल शुरू कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव रनवीर सिंह राना, डा. प्रवीन कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, कृष्णा ठाकुर, सतेंद्र कुमार, अमीना बेगम, दीपक ठाकुर, गोविल सिंह, विपिन कुमार, संजय सिंह, सूरज सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, भगवान दास, वेद प्रकाश शर्मा अादि थे।

chat bot
आपका साथी