Preparation for assembly elections : संगठन की मजबूती के लिए सपा ने युवाओं को सौंपी महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारियां Aligarh news

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी के ज्यादातर प्रकोष्ठों की कमान युवाओं के हाथों में है। पार्टी हाईकमान ने अब युवा नेता कपिल शर्मा को युवजन सभा में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:48 PM (IST)
Preparation for assembly elections : संगठन की मजबूती के लिए सपा ने युवाओं को सौंपी महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारियां  Aligarh news
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।

अलीगढ़, जेएनएन ।  विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी के ज्यादातर प्रकोष्ठों की कमान युवाओं के हाथों में है। पार्टी हाईकमान ने अब युवा नेता कपिल शर्मा को युवजन सभा में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

संग्‍ठन काेे मजबूत करने का प्रयास करूंगा : कपिल  

कपिल ने कहा कि पार्टी की नीतियों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। वहीं, वार्ड 47 के पार्षद शाकिर अली को महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने उनका जोशीला स्वागत किया। इनके अलावा लंबे समय से पार्टी से जुड़ीं रुबीना खानम को महिला मोर्चा का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हिताें के लिए संघर्ष जारी रहेगा। आइपी कश्यप को पिछड़ा वर्ग का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अल्‍पसंख्‍यक सभा की कार्यकारिणी व विधानसभा अध्‍यक्षों की घोषणा

क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा की कार्यकारिणी व विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की गई। शहजाद अल्वी तीसरी बार अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष बने हैं। चौधरी रईस को जिला महासचिव, डा. कलाम को जिला उपाध्यक्ष व सादिक खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा अतरौली विधानसभा अध्यक्ष इस्ताक कुरैशी, इगलास विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन मलिक, खैर विधानसभा अध्यक्ष डा. सलीम राजा सैफी, छर्रा विधानसभा अध्यक्ष चांद मियां, बरौली विधानसभा अध्यक्ष लाल मोहम्मद को नियुक्त किया है। इस अवसर पर मुकेश माहेश्वरी, रत्नाकर पांडेय, अहमद सईद, आशीष मोहन यादव अादि थे।

chat bot
आपका साथी