अलीगढ़ में पहली बार होगी स्टेट बालिका हॉकी चैंपियनशिप, निखरेगी प्रतिभा

यह पहला मौका होगा, जब अलीगढ़ में स्टेट चैंपियनशिप में बेटियां हॉकी स्टिक लेकर दौड़ेंगी। बालिका ओपन स्टेट हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी पहली बार अलीगढ़ को मिली है।

By Edited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 11:00 AM (IST)
अलीगढ़ में पहली बार होगी स्टेट बालिका हॉकी चैंपियनशिप, निखरेगी प्रतिभा
अलीगढ़ में पहली बार होगी स्टेट बालिका हॉकी चैंपियनशिप, निखरेगी प्रतिभा

अलीगढ़ (गौरव दुबे) । यह पहला मौका होगा, जब अलीगढ़ में स्टेट चैंपियनशिप में बेटियां हॉकी स्टिक लेकर दौड़ेंगी। बालिका ओपन स्टेट हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी पहली बार अलीगढ़ को मिली है। नवंबर में स्पोट्र्स स्टेडियम व एएमयू के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर इसके मुकाबले कराने पर विचार चल रहा है। इसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों की बालिका हॉकी टीम भाग लेंगी। खेल निदेशालय ने प्रतियोगिता कराने की अनुमति दे दी है। जिले में अभी बालिकाओं की तो दूर, बालकों की स्टेट हॉकी चैंपियनशिप भी नहीं हो सकी है। यह प्रतियोगिता बेटियों को प्रतिभा दिखाने व खेल निखारने का मौका देगी। प्रतियोगिता में 250 से ज्यादा बालिका खिलाड़ी भाग लेने आएंगी।

निरंतर बढ़ रहे हैं पंजीकरण
करीब दो महीने पहले स्टेडियम में हॉकी खेल में एक भी खिलाड़ी का पंजीकरण नहीं था। नई प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी हॉकी की कोच हैं। उन्होंने हॉकी में 18 बालिकाओं व 20 बालकों के पंजीकरण कराए। अब उन्हें प्रशिक्षित कर रही हैं। स्टेट चैंपियनशिप के लिए इन्हीं बालिकाओं में से टीम तैयार की जाएगी।

15 दिन का विशेष कैंप
प्रतियोगिता के लिए बालिका खिलाडिय़ों के लिए स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। 15 दिन के कैंप में खिलाडिय़ों स्टेट चैंपियनशिप के लिए निखारा जाएगा। टीम में चयन के लिए हाथरस, एटा, कासगंज की बालिका खिलाडिय़ों का भी ट्रायल कराया जाएगा। प्रदेशभर से आने वाली खिलाडिय़ों के साथ खेलकर अलीगढ़ की बालिका खिलाडिय़ों का खेल भी निखरेगा।

अलीगढ़ को मिली है मेजबानी
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी नसरीन बानो का कहना है कि खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था, लखनऊ जाकर बात भी की। स्टेट बालिका हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी अलीगढ़ को मिल गई है। तिथि तय होना बाकी है।

chat bot
आपका साथी