Aligarh Weatherforecast : कोहरे की चादर से लिपटा शहर, ठिठुरन भी, आमजन प्रभावित

Aligarh Weatherforecast सोमवार को भी शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कम होने आवागमन बाधित हो रहा है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने के बाद ठंड कम नहीं हुई है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव के सामने बैठे हुए हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:13 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : कोहरे की चादर से लिपटा शहर, ठिठुरन भी, आमजन  प्रभावित
:सोमवार को भी शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कम होने आवागमन बाधित हो रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। सोमवार को भी शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कम होने आवागमन बाधित हो रहा है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने के बाद  ठंड कम नहीं हुई है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव के सामने बैठे हुए हैं। 10 बजे तक भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। रविवार को आधी रात के बाद कोहरे ने शहर को अपने आगोश में लेना शुरू किया।

सुबह कोहरे की चादर में लिपटी हुई आई

इससे शहर के मुख्यमार्गों से लेकर हाईवे तक कोहरे के आगोश में रहे। दृश्यता घटने से हादसों की आशंका बढ़ गई। सुबह हुई तो वह भी कोहरे में लिपटी हुई। मॉर्निंग वाक पर निकले लोग ठिठक गए और वापस हो गए। बाद में कोहरा कुछ कम हुआ तो बाहर आए। न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री रहा, वहीं कोहरे की वजह से कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। 

रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव 

हेडलाइट, डिपर जलाने के बाद भी सड़कों पर गाड़ियां रेंग सी रही थीं। अधिकांश लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से लिपटे होने पर भी ठिठुरते नजर आए। सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश कर करते दिखे। वहीं, कोहरे और पाले का असर रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

chat bot
आपका साथी