Aligarh Weather Forecast : कोहरे ने फिर थामी जिंदगी की रफ्तार, तापमान रहा स्थिर Aligarh news

मौसम शनिवार को फिर बदल गया। कई दिन तक खिली धूप के बाद शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कम होने से आवागमन बाधित हुआ जिससे जिंदगी की रफ्तार थमती नजर आई। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव ज्यादा नहीं हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 10:12 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 10:17 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : कोहरे ने फिर थामी जिंदगी की रफ्तार, तापमान रहा स्थिर Aligarh news
कई दिन तक खिली धूप के बाद शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया।

अलीगढ़, जेएनएन : मौसम शनिवार को फिर बदल गया। कई दिन तक खिली धूप के बाद शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कम होने से आवागमन बाधित हुआ, जिससे जिंदगी की रफ्तार थमती नजर आई। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव ज्यादा नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, अधिकतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। सूरज न निकलने व कोहरा छाए रहने से कुछ ठंडक  का एहसास तो है, मगर उतना नहीं, जितना जनवरी में था। 

मौसम में ठंड का असर हुआ कम

सर्दी का मौसम अपने अंतिम पड़ाव पर है। विगत कई दिनों से मौसम गरमाया हुआ था। आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही धूप खिल रही थी। इससे कुछ गर्मी भी महसूस होने लगी, लेकिन शुक्रवार को आसमान पर बादल छह गए। शुक्रवार-शनिवार देर रात से ही वातावरण में कोहरे की दस्तक होने लगी। शनिवार को लोग सोकर उठे तो सुबह कोहरे में लिपटी हुई थी, जिसे देख सभी चौंक गए। किसी को भी अब ऐसे भयंकर कोहरे की उम्मीद नहीं थी। सुबह 10 बजे भी कोहरा नहीं छंटा। कोहरे से वाहन चालकों को दिन में भी डिपर व लाइट जलाकर चलना पड़ा। ये हालत शहर की थी। जीटी रोड व अन्य मार्गों पर कोहरे से और ज्यादा परेशानी हुई। ऐसे मौसम में ही लोह मॉर्निंग वाक व कामकाज के लिए घरों से निकले। ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, मगर आज कोहरे ने चिंता बढ़ा दी है। आसमान पर बदल छाने से बारिश की आशंका भी है। 

लापरवाही पड़ेगी भारी  

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस माह सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। किसानों के अनुसार रबी की फसलों के लिए अब धूप जरूरी है। कोहरे से नुकसान हो सकता है।  चिकित्सकों के अनुसार  मौसम एक साथ बदल गया। इसलिए सर्दी चली गयी ऐसा न सोंचे। गरम कपड़े व खानपान का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है।

chat bot
आपका साथी