Aligarh Weatherforecast : कोहरे की चादर हटाकर खिलखिलाई धूप, ठंड से मिली कुछ राहत

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ पर शीतलहर का असर हावी है। हांलाकि मौसम का तल्ख मिजाज कुछ नरम हुआ है। बुधवार रात हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी थी लेकिन सुबह सर्दी का सितम कुछ कम था। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 11:59 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 11:59 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : कोहरे की चादर हटाकर खिलखिलाई धूप, ठंड से मिली कुछ राहत
उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ पर शीतलहर का असर हावी है। हांलाकि नरम हुआ है

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ पर शीतलहर का असर हावी है। हांलाकि मौसम का तल्ख मिजाज कुछ  नरम हुआ है। बारिश के दूसरे दिन गुरुवार को खिली धूप निकली, इससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, बारिश के चलते दो दिन कुछ ठंड बढ़ गई थी, मगर अब मौसम सामान्य लग रहा है। इसलिए गुरुवार को दिन में ठंड का असर नहीं दिखा। लोगों ने खिली धूप का आनंद उठाया। 

लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया

नए साल की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। बीच-बीच में हो रही बारिश से ठंड कुछ बढ़ गई थी। बुधवार को भी दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। रात आठ बजे घना कोहरा छा गया। इससे लोग अनुमान लगाने लगे कि गुरुवार को मौसम परिवर्तित हो सकता है। कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। उधर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से भी ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल अभी गलन नहीं शुरू हुई है। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा, आठ बजे के बाद खिली धूप निकली आई। ज्यों-ज्यों दिन बढ़ता रहा धूप गहरी होती गई। इससे ठंड का असर दिन में नहीं रहा। खिली धूप के चलते बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। पार्क आदि में भी बच्चें खेलते हुए नजर आए। आम दिनों की तरह लोगों की दिनचर्या दिखाई दी। अधिकतम तामपान 25 डिग्री और न्यूनतम तामपान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी