Aligarh Weatherforecast : कोहरे व शीतलहर ने गले लगाकर कहा-हैप्पी न्यू ईयर

नए साल की बेहद सर्द शुरुआत हुई है। कोहरे व शीतलहर के साथ लिपटी ठंड ने जनजीवन कांप गया। हालांकि नए साल का उत्साह वातावरण में गर्माहट तो भर रहा है पर तापमान में गिरावट के बावजूद ठंड का असर कम नहीं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 10:35 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : कोहरे व शीतलहर ने गले लगाकर कहा-हैप्पी न्यू ईयर
कोहरे व शीतलहर के साथ लिपटी ठंड ने जनजीवन कांप गया।

अलीगढ़, जेएनएन। नए साल की बेहद सर्द शुरुआत हुई है। कोहरे व शीतलहर के साथ लिपटी ठंड ने जनजीवन कांप गया। हालांकि,  नए साल का उत्साह वातावरण में गर्माहट तो भर रहा है, पर तापमान में गिरावट के बावजूद ठंड का असर कम नहीं। कोहरे व शीतलहर ने जैसे लोगो को गले लगाकर हैप्पी न्यू ईयर कहा।  आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। 

घने कोहरे से दृश्यता बाधित

गुरुवार-शुक्रवार रात भी कोहरे का असर हाईवे से लेकर मुख्यमार्गों तक दिखाई दिया। तड़के लोग सोकर उठे तो कोहरा कम हुआ, मगर ठंडी हवा ने ठिठुरा दिया। इससे नए साल की सर्द शुरुआत है। जनजीवन कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में है और फिलहाल इस ठंड से अभी कुछ दिन ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तर से पश्चिम की ओर बह रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सभी ने सूरज निकलने के बाद राहत महसूस की। लोग सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करने को मजबूर हैं।  

ठंड से रहे सावधान 

कड़ाके की सर्दी के बावजूद नए साल का आगमन लोगों में गर्माहट भर रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को जश्न के दौरान ठंड से बचाव की सलाह दी है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही जश्न मनाने की। सात बजे सूर्यदेव निकले तो बेअसर दिखे। नौ बजे तक हल्की धूप थी।दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिल सकती है। इसके 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 

सेहत का रखें ख्याल : मौसम बिगड़ने से सेहत पर भी असर पड़ रहा है। बच्चे और बढ़े बुजुर्ग ठंड की चपेट में आकर बीमार हो सकते हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि बुजुर्ग और बच्चे तो अपना ख्याल रखें हीं। साथ ही युवा भी ऐसे मौसम में लापरवाही ना बरतें। कान और गले को ढंककर ही बाहर निकलें। नए साल के उत्साह में ठंड की अनदेखी न करें।

chat bot
आपका साथी