Chaff Expensive In Hathras: महंगा हुआ चारा, हाथरस में पंजाब से आ रहा भूसा ,पशु पालक परेशान

महंगाई की मार से पशुओं का चारा भी नहीं बच पा रहा है। पिछले एक माह में भुस(भूसा) की कीमत दोगुने तक पहुंच गई हैं। व्यापारियों को चारा की कमी पूरी करने के लिए पंजाब से भुस मंगाना पड़ रहा है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:59 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:59 PM (IST)
Chaff Expensive In Hathras: महंगा हुआ चारा, हाथरस में पंजाब से आ रहा भूसा ,पशु पालक परेशान
व्यापारियों को चारा की कमी पूरी करने के लिए पंजाब से भुस मंगाना पड़ रहा है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। महंगाई की मार से पशुओं का चारा भी नहीं बच पा रहा है। पिछले एक माह में भुस(भूसा) की कीमत दोगुने तक पहुंच गई हैं। व्यापारियों को चारा की कमी पूरी करने के लिए पंजाब से भुस मंगाना पड़ रहा है। यह पैकेटों के रूप में भुस(भूसा) की मंडी में बिक रहा है। चारा महंगा होने से पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चारा महंगा होने से पशु भूखे

सरकार भले ही कितने ही दावे क्यों नहीं करे, पर हकीकत कुछ अलग ही है। महंगाई से आम लोग ही परेशान नहीं हैं। इसके चलते अब पशु पालकों पर भी असर पर पड़ रहा है। पशुओं को मिलने वाली खुराक में कटौती होने लगी है। इसका कारण चारा महंगा होना है। चारे के रूप में सबसे अधिक अापूर्ति गेहूं की फसल से निकले भुस(भूसा) से होती है। पशुओं को सबसे अधिक भुस(भूसा) की खिलाया जाता है। इस भुस(भूसा) को भी महंगाई ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिले में जो भुस(भूसा) आ रहा है उसमें भी धान का पुआल मिला हुआ है। मेंडू रोड पर भुस(भूसा) की मंडी में सुबह गाड़ियों की संख्या कम हो गई है

एक माह में दोगुना हो गया है भुस(भूसा)

भुस(भूसा) पर सबसे अधिक महंगाई की मार है। यह भुस(भूसा) अब चारा की दुकानों पर 12 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। दो माह पहले इसी भुस(भूसा) की कीमत छह रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। इसके अलावा हरा चारा भी आठ से दस रुपये किलोग्राम बिक रहा है। अन्य कृषि उत्पादों में बिनौले, खर, गुड़ व अन्य उत्पाद पहले से ही महंगे बिक रहे हैं।

पशु पालकों की पसंद बना पंजाब का भुस(भूसा)

जिले के आसपास क्षेत्रों से अब भुस(भूसा) की आपूर्ति बहुत कम हो गई है। जो भुसा आ रहा है व सड़ा-गला है। उसे भी महंगे दामों में बेचा जाने से भी उसकी आपूर्ति नहीं हो रही। अलीगढ़, मथुरा, एटा से भी यहां भुसा पहुंच रहा है। सबसे अधिक भुस(भूसा) पंजाब वाला पसंद किया जा रहा है। यह भुस(भूसा) 11 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

मंडी में आसपास से कम भुसा आ रहा है। पंजाब के भुस (भूसा) की आवक बढ़ गई है। यह गुणवत्ता में भी स्थानीय भुस(भूसा) से बहुत अच्छा है। यह भुस(भूसा) एक से डेढ़ क्विंटल की पैकेट बन कर आ रहा है।

- राजकुमार, भुस(भूसा) विक्रेता

chat bot
आपका साथी