अलीगढ़ में जिंदगी से हारे पांच लोगों ने दे दी जान Aligarh news

जिले में बुधवार को अलग-अलग चार स्थानों पर जिंदगी से परेशान पांच लोगों ने अपनी जान दे दी। मूल रूप से अतरौली क्षेत्र के गनियावली व हाल शाहजमाल एडीए कालोनी देहलीगेट निवासी 22 वर्षीय जाकिर पुत्र शमीम अहमद ने मंगलवार रात फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:39 PM (IST)
अलीगढ़ में जिंदगी से हारे पांच लोगों ने दे दी जान Aligarh news
जिले में बुधवार को अलग-अलग चार स्थानों पर जिंदगी से परेशान पांच लोगों ने अपनी जान दे दी।

अलीगढ़, जेएनएन ।  जिले में बुधवार को अलग-अलग चार स्थानों पर जिंदगी से परेशान पांच लोगों ने अपनी जान दे दी। मूल रूप से अतरौली क्षेत्र के गनियावली व हाल शाहजमाल एडीए कालोनी, देहलीगेट निवासी 22 वर्षीय जाकिर पुत्र शमीम अहमद ने मंगलवार रात फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

इन्‍होंने हारी जिंदगी की जंग

पिता शमीम अहमद के अनुसार जाकिर पिछले कई दिन से काम न मिलने से परेशान था। जाकिर सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। दादों क्षेत्र के नाहा निवासी 50 वर्षीय लज्जावती पत्नी विपिन कुमार ने घरेलू कलह में घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लज्जावती देवी तीन बच्चों की मां थी। बरला क्षेत्र के ऊतरा निवासी 35 वर्षीय खिल्लू चौधरी पुत्र साहूकार कार चालक थे। पिछले काफी समय से गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर में रह रहे थे। बुधवार सुबह वह अपने कमरे में फंदे पर लटके मिले। पत्नी ममता देवी व दोनों बच्चों बेहाल है। पुलिस के अनुसार जांच में घरेलू कलह की बात सामने आयी है। मडराक क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी 25 वर्षीय गवेंद्र सिंह पुत्र हरि सिंह ने पत्नी वर्षा के पांच महीने से मायके से न आने पर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

chat bot
आपका साथी