पांच मरीजों की मौत, 54 और नए कोरोना संक्रमित

जिले में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पांच की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:07 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:07 AM (IST)
पांच मरीजों की मौत, 54 और नए कोरोना संक्रमित
पांच मरीजों की मौत, 54 और नए कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, अलीगढ़: जिले में कोरोना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोरोना का इलाज कराने के लिए भर्ती हुए पांच और लोगों की मृत्यु की सूचना मिली, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल के पिता व मां भी शामिल हैं। छर्रा विधायक भी संक्रमित हो गए हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर भी संक्रमित हो गए हैं। इनमें एक को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। एक स्वास्थ्य कर्मी भी चपेट में आया है।

डिबाई की महिला, रत्नेशपुरम क्वार्सी की महिला, पीपल वाली गली जय गंज के बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने पर दीनदयाल में भर्ती किया गया था। रेलवे रोड स्थित केमिस्ट व एक अन्य महिला मेडिकल कालेज में भर्ती थे। रत्नेशपुरम की महिला की मंगलवार देररात मृत्यु हुई। वहीं, अन्य की मृत्यु भी 24 घंटे के भीतर हुईं हैं। दीनदयाल में तीन मरीजों की मृत्यु हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने मृत्यु का कारण अन्य बीमारियों को माना है। यहां मिले संक्रमित: शताब्दी नगर, दीनदयाल अस्पताल कंपाउंड, कमिश्नर रेजीडेंस, स्वर्ण जयंती नगर, राजीव नगर, सह सैय्यद नगर स्थित निजाम विला के पीछे, मधुवन विहार बरौला बाईपास, चिता की नगरिया, तेलीपाड़ा शाहजमाल, लक्ष्मण गढ़ी, आवास विकास कालोनी सासनी गेट, सराय हकीम, रघुवीरपुरी, सैय्यद कालोनी, शिवालिक गंगा फेस चार कायमपुर मोड़, एसएस नार्थ हाल, क्वार्सी, शिकारपुर खैर, क्लासिक होम्स मैरिस रोड, पुराना आरटीओ कंपाउंड, लोदी विहार कालोनी, गांधी पार्क के सामने, रसूलपुर, शिवालिक अपारटमेंट जनकपुरी, स्वर्ण जयंती नगर, ब्रह्मनपुरी अतरौली, सरायवाली अतरौली, रामनगर कालोनी अतरौली, सराय देवीदास अतरौली, निरंजनपुरी, गोकुलेशपुरम कालोनी, दुर्गाबाड़ी, बेरमगढ़ी, हीरारामपुर इगलास, गांव मौर टप्पल व रामघाट रोड स्थित एक स्कूल में दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

जिले की स्थिति

कुल संक्रमित मरीज-12, 067

24 घंटे में संक्रमित-54

कुल सक्रिय मरीज-300

कुल स्वस्थ मरीज-11,709

कुल मृत्यु-58

दीनदयाल में गहराया आक्सीजन का संकट

बुधवार रात कई वार्डों में आक्सीजन की कमी हुई ़: कोरोना की दूसरी लहर में दीनदयाल अस्पताल फुल होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे यहां व्यवस्था पटरी से उतरनी शुरू हो गई है। बुधवार को यहां कई मरीजों के लिए आक्सीजन की सप्लाई में परेशानी हुई। बहरहाल, तुरंत ही नए सिलिडर मंगा लिए गए, मगर हालात ऐसे हो गए हैं, आक्सीजन का संकट गहरा सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आक्सीजन के लिए और ज्यादा इंतजाम करने की जरूरत पड़ेगी।

दीनदयाल अस्पताल की क्षमता 315 बेड की है। मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल होते जा रहे हैं। साथ ही व्यवस्था भी चरमरा रही है। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे आक्सीजन व वेंटीलेटर की जरूरत पड़ रही है। वेंटीलेटर की संख्या यहां करीब 40 है। आक्सीजन के लिए सेंट्रल सप्लाई है। बुधवार दोपहर तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन शाम को अचानक मरीज बढ़ने के बाद आक्सीजन सप्लाई गड़बड़ा गई। रात्रि करीब आठ बजे मात्र 15 ही टाइप सिलिडर रह गए। जबकि एक सिलेंडर 10 मिनट चल रहा है। तत्काल संबंधित एजेंसी से बात की गई। एक घंटे में सिलिडर पहुंचाने का आश्वासन मिला। इस बाच वार्ड नंबर चार में आक्सीजन प्रेशर काफी लो हो गया। जबकि, प्लांट से प्रेशर फुल था। 19 मरीज बिना आक्सीजन के रह गए। स्टाफ में अफरा-तफरा मची। स्टाफ नर्सों को तत्काल आक्सीजन फ्लो मीटर चेक करने के लिए कहा गया, ताकि कोई बिना जरूरत खुला न रह गया है। मरीज को आक्सीजन दी जा रही हो तब भी वेस्टेज न हो। इस बीच वार्ड चार में ही भर्ती एक मरीज के लिए दो प्रेशर बढ़ाएं। वार्ड नंबर सात में भी ऐसी ही समस्या हुई।

गुरुवार को शुरू होगा अतरौली में इलाज

मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में बुधवार को 300 सक्रिय मरीज हो गए। ऐसे में आनन-फानन नए अस्पताल तैयार कर लिए गए हैं। दीनदयाल अस्पताल के फुल होने की स्थिति में गुरुवार को 60 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं, अतरौली में 100 बेड हास्पिटल भी गुरुवार को चालू हो जाएगा। सीएमओ डा. बीपीएस कल्याणी ने बताया कि 1530 बेड का इंतजाम कर लिया गया है। अतरौली में 135 बेड हैं, 60 और बढ़ाए जाएंगे। अतरौली के बाद छेरत होम्योपैथी मेडिकल कालेज में 100 बेड की व्यवस्था शुरू होगी, जो 300 तक बढ़ाई जा सकेगी। मरीजों को भर्ती करने में कोई समस्या नहीं होगी।

आरटीपीसीआर कलेक्शन पर स्टाफ की कमी

दीनदयाल में आरटीपीसीआर कलेक्शन के लिए भी स्टाफ की कमी है। लोगों के अनुसार मात्र एक ही कर्मचारी सैंपल लेने के लिए नियुक्त है। वही फार्म भी भरता है और कांपीटर में एंट्री भी करता है। इससे लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ता है। सैंपल कलेक्शन में 10-15 मिनट लग जाते हैं।

chat bot
आपका साथी