धनतेरस से अलीगढ़ में शुरू होगा पांच दिवसीय दीपावली महापर्व Aligarh news

करवाचौथ के बाद अब दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की तैयारियों में सभी जुट गए। दीपावली को लेकर बाजार सजने लगे हैं तैयारियां जोरों पर हैं। साथ ही बाजार में पर्व को लेकर पूजन की तमाम सामग्रियां भी आ गईं हैं जो ग्राहकों को लुभा रही हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:26 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:30 AM (IST)
धनतेरस से अलीगढ़ में शुरू होगा पांच दिवसीय दीपावली महापर्व Aligarh news
करवाचौथ के बाद अब दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की तैयारियों में सभी जुट गए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  करवाचौथ के बाद अब दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की तैयारियों में सभी जुट गए। दीपावली को लेकर बाजार सजने लगे हैं, तैयारियां जोरों पर हैं। साथ ही बाजार में पर्व को लेकर पूजन की तमाम सामग्रियां भी आ गईं हैं, जो ग्राहकों को लुभा रही हैं। इस बार दो नवंबर को धनतेरस से पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो रही है।

कोरोना से उबरने के बाद बाजार में आई रौनक

पिछले साल कोरोना के चलते दीपावली पर बाजार कुछ सुस्त था। मगर, इस बार बाजार में रौनक है, त्योहारों की चमक दिखने लगी है। आचार्य लवकुश शास्त्री ने बताया कि दीपावली पर पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत दो नवंबर को धनतेरस से होगी। तीन को नरक चतुर्दशी, चार को दीपावली होगी। पांच को गोवर्धन पूजा और छह को भैया दूज होगा। कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व पड़ रहा है। सुबह 6.03 बजे से पर्व अमावस्या प्रारंभ हो जाएगी। पांच नवंबर को रात 2.44 बजे तक रहेगी। पांच दिवसीय महापर्व की तैयारियों में सभी जुट गए हैं।

सज गए बाजार, बढ़ी चमक

त्योहार को लेकर बाजार सजने लगे हैं। खासकर धनतेरस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुबे पड़ाव पुल के नीचे बर्तन के बाजार सज गए हैं। यहां पर स्टील, पीतल, तांबे आदि के बर्तन हैं। पूजन की थाल भी इस बार खास तरीके की आई है। रामघाट रोड पर जनकपुरी के पास भी बर्तन की दुकान सज गई है। दुकानदार तैयारियों में जुट गए हैं। जयगंज, महावीरगंज, बारहद्वारी, सुदामापुरी, स्वर्णजयंती नगर आदि बाजारों में भी बर्तन की दुकानें सजने लगी हैं।

ज्वेलर्स भी तैयारियों में जुटे

इस बार धनतेरस पर ज्वेलर्स भी तैयारियों में जुट गए हैं। चांदी के सिक्के बाजार में कई तरह के आ गए हैं। चांदी के आकर्षक गणेश, लक्ष्मी, राम दरबार भी दिखाई दे रहे हैं। चांदी की प्लेटे और पूजन की थाल भी हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लग रही हैं। सराफा बाजार में भी ज्वेलर्स धनतेरस की तैयारियों में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी