पहले चाय की दुकान पर भिड़े दो गुट फिर डक प्‍वाइंट पर, युवक की पीठ में लगी गोली, जानिए मामला Aligarh news

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में मंगलवार रात बाहरी युवक को किसी ने गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक बाहरी लोगों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग हो गई। गोली युवक की पीठ के किनारे से पार हो गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:03 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:03 PM (IST)
पहले चाय की दुकान पर भिड़े दो गुट फिर डक प्‍वाइंट पर, युवक की पीठ में लगी गोली, जानिए मामला  Aligarh news
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में मंगलवार रात बाहरी युवक को किसी ने गोली मार दी।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में मंगलवार रात बाहरी युवक को किसी ने गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, बाहरी लोगों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग हो गई। गोली युवक की पीठ के किनारे से पार हो गई। युवक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

चाय की दुकान पर किसी बात को लेकर हुआ विवाद 

मंगलवार रात करीब नौ जमालपुर में एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुट के लोग एएमयू कैंपस के डक प्वाइंट पर फिर से आमने-सामने आ गए। यहां बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग हो गई। इनमें बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अरमान की पीठ में गोली लगी। गोली पीठ से पार हो गई। आनन-फानन साथी लड़के उसे मेडिकल ले गए। इधर, एएमयू प्रशासन को सूचना मिली कि किसी छात्र को गोली लगी है, जिससे खलबली मच गई। बाद में पता चला कि गोली छात्र को नहीं, बल्कि किसी बाहरी युवक को लगी है। सीओ श्वेताभ पांडेय भी मौके पर आ गए। सीओ ने बताया कि बाहर के दो गुटों में विवाद हुआ था। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है। युवक के साथियों ने एक युवक पर आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा पर सवाल 

इस घटना ने एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। अरमान जमालपुर में रहता है। उसने दोदपुर स्थित एक कालेज से 12वीं कर रखी है। उसका एएमयू से कोई लेना-देना नहीं है। इसी तरह जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा है, वो भी बाहरी है। इससे कुछ पहले एक बाहरी युवक ने एएमयू में आकर आत्महत्या कर ली थी।

इनका कहना है

एएमयू छात्र को गोली लगने की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि वह बाहरी युवक है। पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। 

प्रो. एम वसीम अली, प्राक्टर

chat bot
आपका साथी