ग्राम सभा की पहली बैठक आज, छह समितियों का होगा गठन Aligarh news,

प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। बुधवार को वंचित तीन प्रधानों में से दो ने भी शपथ ले ली। एक महिला प्रधान जेल में होने के कारण शपथ नहीं ले सकी। ऐसे में जिल में दोनों दिनों में कुल 459 प्रधानों ने शपथ ले ली है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 05:34 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 06:16 AM (IST)
ग्राम सभा की पहली बैठक आज, छह समितियों का होगा गठन Aligarh news,
गुरुवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।

अलीगढ़, जेएनएन ।  प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। बुधवार को वंचित तीन प्रधानों में से दो ने भी शपथ ले ली। एक महिला प्रधान जेल में होने के कारण शपथ नहीं ले सकी। ऐसे में जिल में दोनों दिनों में कुल 459 प्रधानों ने शपथ ले ली है। 408 अभी शपथ से वंचित हैं। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का दो तिहाई कोरम पूरा नहीं होगा। ऐसे में यहां चुनाव के बाद शपथ होगी।

बैठक को लेकर तैयारी पूरी

गुरुवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसको लेकर तैयारी हो गई हैं। पंचायती राज विभाग की तरफ से सभी पंचायतों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। ग्र्राम सभा की पहली बैठक में सभी प्रधान व सदस्य आपस में परिचय करेंगे। इसके बाद हर पंचातय के लिए अलग छह समितियों का गठन होगा। यह समितियों विकास कार्यों की पूरी रेखा तय करेंगे। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि जिले में दो मई को कुल 868 ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। मंगलवार को जिले में 457 प्रधानों ने शपथ ली थी। बुधवार को भी दो प्रधानों ने शपथ ले ली है। अब जिले में महज 408 प्रधान शपथ से वंचित रह हैं। इसमें एक महिला प्रधान जेल में हैं। वहीं, अन्य 407 पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का दो तिहाई काेरम पूरा नहीं है। सभी पंचायतों को पहली बैठक के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। 

इस तरह छह समितियां होंगी गठित 

नियोजन एवं विकास समिति : यह समिति ग्राम पंचायत की पूरी योजना तैयार करेगी। कषि पशुपालन, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का संचालन करेगी। इसमें प्रधान सभापति व अन्य छह सदस्य शामिल होंगे। विशेष आमंत्री को भी इसमें बुलाया जा सकेगा। 

शिक्षा समिति

यह समिति प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, सारक्षरता आदि के कार्य संचालित करेगी। इसमें प्रधान सभापति व छह अन्य सदस्य शामिल होंगे। एससी, पिछड़ा वर्ग का एक-एक सदस्य जरूर होगा। 

निर्माण कार्य समिति

सभी निर्माण कार्य कराना औश्र गुणवत्ता काे सुनिश्चित करना इस समिति की जिम्मेदारी होगी। इसमें प्रधान सभापति होंगे। वहीं छह अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। आरक्षण का इसमें ध्यान रखा जाएगा। 

स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति

यह समिति पंचायत में चिकित्सा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण संबधी कार्य और समाज कल्याण विशेष रूप से महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं का संचालन करेंगे। एसटी, एससी व ओबीसी की उन्नति पर चर्चा करेंगे। इसमें भी प्रधान व सदस्य होंगे। 

प्रशासनिक समिति

यह समिति कर्मियों संबंधित सभी कार्य निपटाएगी। इसके अलावा राशन की दुकान संबंधी कार्य भी देखेगी। इसमें प्रधान सभापति होंगे। अन्य सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। 

जल प्रबंधन समिति

यह समिति पंचायत में राजकीय नलकूपों का संचालन करेगी। पेयजल संबंधी कार्य देखेगी। इसमें भी प्रधान सभापति व छह सदस्य शामिल होंगे। विशेष आमंत्री सदस्य भी इसमें बुलाए जा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी