कल से सजेगा आतिशबाजी बाजार, अलीगढ़ में 86 अस्थाई लाइसेंस हुए जारी Aligarh news

दीपावली के त्योहार पर नुमाइश में लगने वाले आतिशबाजी बाजार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार से इसकी शुरुआत होगी। प्रशासन की ओर से इस बाजार के लिए 86 अस्थाई लाइसेंस जारी हो चुके हैं। सौ के करीब लाइसेंस और जारी होने की उम्मीद है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:31 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:45 AM (IST)
कल से सजेगा आतिशबाजी बाजार, अलीगढ़ में 86 अस्थाई लाइसेंस हुए जारी Aligarh news
दीपावली के त्योहार पर नुमाइश में लगने वाले आतिशबाजी बाजार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।दीपावली के त्योहार पर नुमाइश में लगने वाले आतिशबाजी बाजार को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार से इसकी शुरुआत होगी। प्रशासन की ओर से इस बाजार के लिए 86 अस्थाई लाइसेंस जारी हो चुके हैं। सौ के करीब लाइसेंस और जारी होने की उम्मीद है। हर साल करीब यहां दो सौ से अधिक दुकानें लगती हैं।

नुमाइश मैदान में लगेगा बाजार

नुमाइश मैदान में हर साल जिले का प्रमुख आतिशबाजी बाजार लगता है। इस बार दीपावली का त्योहार चार नवंबर को मनाया जाएग। ऐसे में प्रशासन ने 27 अक्टूबर से छह नवंबर तक नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाने का फैसला लिया है। इस बार बुधवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन की तरफ से अस्थाई लाइसेंस जारी होने शुरू हो गए हैं। सोमवार तक कुल 86 लाइसेंस जारी कर दिए हैं। वहीं, 87 लाइसेंस भी मंगलवार को जारी हो जाएंगे। अन्य जांच पड़ताल में लंबित पड़े हैँ। करीब दो से अधिक लाइसेंस हर साल यहां के लिए जारी होते हैं।

बाजारों में आतिशबाजी बिक्री पर रोक लगाए प्रशासन : गंगा

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने पुलिस-प्रशासन से बाजारों में आतिशबाजी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर में इन दिनों छोटे-बड़े दुकानदार बिना लाइसेंस ही आतिशबाजी खरीद रहे हैं। जल्द ही इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी। इससे हादसा होने की संभावना है। जबकि, प्रशासन की तरफ से नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार लगता है। नियमानुसार यहीं पर आतिशबाजी की बिक्री होने चाहिए। कुछ लोग चोरी-छिपे शहर में भी बिक्री करते हैं।

दुकान आवंटन पर सवाल

नुमाइश मैदान के आतिशबाजी बाजार में दुकान आवंटन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गूलर रोड निवासी शिकायत कर्ता ने अशोक कुमार ने हुल्लड़ बाजार व फुब्बारा बाजार में दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। इसमें बताया है कि 2016 से आतिशबाजी बाजार में लाटरी सिस्टम से दुकान आवंटित होती थी। हर साल यही व्यवस्था रही। वर्ष 2018 से कुछ लोगों ने दुकानों को नियमों के खिलाफअपने नाम आवंटित करा लिया गया। इसमें हुल्लड़ बाजार की दुकान संख्या 234, फुव्वारा बाजार की संख्या 207, 208, 461,458,136,404 की अगर जांच हो जाए तो सब कुछ साफ हो जाएगा। वहीं, कुछ आतिशबाजी दुकानदारों ने भी लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाने के लिए पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

इनका कहना है

आतिशबाजी बाजार को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। अस्थाई लाइसेंस जारी हो रहे हैं। इच्छुक दुकानदार जल्द से जल्द अपना अस्थाई लाइसेंस बनवा सकते हैं। अगर नियमों के खिलाफ कहीं शहर में आतिशबाजी की बिक्री हो रही है तो जांच कराकर प्रशासन कार्रवाई करेगा। जांच के लिए टीमों का गठन होगा।

प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट

chat bot
आपका साथी