तालानगरी की दो फैक्ट्री में लगी आग, 65 लाख का नुकसान

तालानगरी पर गत्ता फैक्ट्री आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धीरे-धीरे बराबर में मौजूद अन्य दो फैक्ट्री को चपेट में ले लिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:18 AM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:18 AM (IST)
तालानगरी की दो फैक्ट्री में लगी आग, 65 लाख का नुकसान
तालानगरी की दो फैक्ट्री में लगी आग, 65 लाख का नुकसान

अलीगढ़ (जेएनएन)। रामघाट रोड पर तालानगरी पर गत्ता फैक्ट्री आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि धीरे-धीरे बराबर में मौजूद अन्य दो फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

65 लाख का नुकसान

तालानगरी में गत्ता फैक्टरी में  लगी भीषण आग ने प्लास्टिक की पेकिंग पॉलीथिन बनाने वाली दो फैक्टरियों को भी चपेट में ले लिया। करीब 65 लाख का सामान जला।  रेस्क्यू में लगी दमकल ने तीन घंटे की मसक्कत के बाद आग पर पाया काबू पाया जा सका।

chat bot
आपका साथी